LIVE UPDATE
शिक्षा

CG Board Exam Time Table 2025-26: छत्तीसगढ़ बोर्ड ने 10वीं–12वीं परीक्षा की समय-सारणी जारी, फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

CG Board Exam Time Table 2025-26

CG Board Exam Time Table 2025-26 : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नए साल से पहले ही 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद अब छात्र अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से व्यवस्थित कर सकेंगे। इस बार भी मंडल ने विद्यार्थियों को समय से पहले जानकारी देकर बड़ी राहत दी है।

ALSO READ- 200 यूनिट तक हाफ बिजली: CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान, 36 लाख उपभोक्ताओं को बड़ी राहत — 1 दिसंबर से लागू

12वीं बोर्ड परीक्षा कब से? (CGBSE 12th Exam Dates 2026)

  • शुरुआत : 20 फरवरी 2026
  • समापन : 18 मार्च 2026

12वीं की परीक्षाएँ लगभग एक महीने तक चलेंगी। विज्ञान, वाणिज्य और कला — सभी संकायों के लिए विस्तृत टाइम टेबल जारी कर दिया गया है।

ALSO READ- सिर्फ ₹11,499 में आया Oppo का प्रीमियम 5G फोन, 340MP DSLR कैमरा और 7800mAh बैटरी के साथ

10वीं बोर्ड परीक्षा कब से? (CGBSE 10th Exam Dates 2026)

  • शुरुआत : 21 फरवरी 2026
  • समापन : 13 मार्च 2026

10वीं की परीक्षाएँ लगभग 21 दिनों में पूरी हो जाएंगी।

होली पर नहीं होगी कोई परीक्षा

CGBSE सचिव पुष्पा साहू ने बताया कि इस बार भी बोर्ड ने छात्रों की सुविधा का ध्यान रखते हुए होली के दिन कोई परीक्षा निर्धारित नहीं की है। इससे विद्यार्थियों को त्योहार के दिन आराम और मानसिक राहत मिलेगी।

ALSO READ- IND vs SA 2nd ODI Match in Raipur: टिकट बिक्री शुरू, कीमतें घोषित — जनरेटर से जलेगी फ्लड लाइट!

6 लाख से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

इस बार छत्तीसगढ़ में लगभग 6 लाख छात्र 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे।
बोर्ड ने पहले ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है ताकि:

  • छात्र तय रणनीति के साथ तैयारी कर सकें
  • कोचिंग व स्कूल समय पर रिवीजन प्लान कर सकें
  • बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों की मानसिक तैयारी मजबूत हो सके
CG Board Exam Time Table 2025-26
CG Board Exam Time Table 2025-26

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *