CG Board Exam: बोर्ड ने जारी किया बड़ा आदेश, 1 से 20 जनवरी तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, सभी स्कूलों को सख्त निर्देश…20 दिनों में होगी कम्पलीट…

CG Board Exam : रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने नई शैक्षणिक व्यवस्था के तहत राज्यभर के सभी मान्यता प्राप्त स्कूलों के लिए अहम निर्देश जारी कर दिए हैं। मंडल ने आदेश में कहा है कि 1 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच 20 दिनों की अवधि में प्रायोगिक परीक्षाएं (Practical Exams) अनिवार्य रूप से सम्पन्न कराई जाएं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। CG Board Exam
मंडल के मुताबिक, तय समयसीमा में प्रैक्टिकल आयोजित करने से परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी होगी, मूल्यांकन में गड़बड़ी की संभावना कम होगी और विद्यार्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। CG Board Exam
आंतरिक व बाह्य परीक्षक अनिवार्य CG Board Exam
बोर्ड की नई गाइडलाइन के अनुसार—
- प्रैक्टिकल परीक्षा में इंटरनल (आंतरिक) और एक्सटर्नल (बाह्य) दोनों परीक्षकों की उपस्थिति आवश्यक होगी।
- दोनों परीक्षक मिलकर मूल्यांकन करेंगे, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
मंडल जल्द ही—
- अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि
- शील्ड पेपर जमा करने की अंतिम तिथि
का भी निर्देश जारी करेगा, जिसका पालन सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से करना होगा।
प्राचार्यों के लिए जारी विशेष दिशा-निर्देश
सभी स्कूल प्राचार्यों को कहा गया है कि—
- निर्धारित 20 दिनों के भीतर विषयवार प्रैक्टिकल परीक्षा की समय-सारिणी तैयार करें।
- टाइम-टेबल स्कूल की सुविधाओं व लैब क्षमता को ध्यान में रखकर बनाया जाए।
- तैयार समय-सारिणी को तुरंत सभी विद्यार्थियों तक पहुंचाना अनिवार्य है।
- मंडल की वेबसाइट पर सभी आदेश और दिशा-निर्देश अपलोड कर दिए गए हैं।
छात्रों को मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए मिलेगा पर्याप्त समय
नई व्यवस्था से—
- प्रैक्टिकल परीक्षा समय पर पूरी होगी
- परिणाम व अंकपत्र भी समय पर तैयार हो जाएंगे
- छात्रों को मुख्य बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए अधिक समय मिलेगा
अनुमान है कि मुख्य बोर्ड परीक्षाएं फरवरी–मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। मंडल जल्द ही मुख्य परीक्षाओं का विस्तृत टाइम-टेबल जारी करेगा।
CG Board Exam: बोर्ड ने जारी किया बड़ा आदेश, 1 से 20 जनवरी तक होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम, सभी स्कूलों को सख्त निर्देश…20 दिनों में होगी कम्पलीट…



















