LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG ब्रेकिंग: कांग्रेस को बड़ा झटका…. एक और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, हार के बाद पार्टी के अंदर थम नहीं रहा बवाल, 72 घंटे के भीतर दो पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ी..

CG ब्रेकिंग : रायपुर 16 दिसंबर 2023। कांग्रेस में मचा बवाल थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले पूर्व विधायक रामसुंदर दास महंत और अब मोहित राम केरकेट्टा ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफों का कारण तो उन्होंने नहीं बताया है, लेकिन अपना त्यागपत्र स्वीकारने का अनुरोध उन्होंने जरूर लिखा है।

ALSO READ – RAIPUR BREAKING: रायपुर में चली गोली, पति ने पत्नी पे किया फायर, इलाके में मचा हड़कंप…

पीसीसी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि मैं मोहित राम, पाली तानाखार विधानसभा, क्षेत्र क्रमांक 23 से पूर्व विधायक एवं पूर्व उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री अधोसंरचना उन्नयन एवं विकास प्राधिकरण (राज्यमंत्री दर्जा) हूं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं समस्त पदों से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

ALSO READ-  ANUP GHOSHAL DEATH: नहीं रहे गायक अनूप घोषाल…

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस को बड़ा झटका…. एक और पूर्व विधायक ने दिया इस्तीफा, हार के बाद पार्टी के अंदर थम नहीं रहा बवाल, 72 घंटे के भीतर दो पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ी

Related Articles