CG Budget 2026 : राजधानी में बनेंगे नए फ्लाईओवर और पुल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत
रायपुर में ट्रैफिक जाम होगा खत्म! CG Budget 2026 में फ्लाईओवर और सड़कों के लिए 9450 करोड़ का बड़ा प्रावधान

CG Budget 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 1.72 लाख करोड़ रुपए का बजट पेश करते हुए राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बड़े शहरों के लिए बुनियादी ढांचे का बड़ा रोडमैप पेश किया है। बजट में रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में फ्लाईओवर, पुल और सड़कों के चौड़ीकरण के लिए 9451 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सरकार का तीसरा बजट ‘संकल्प’ थीम पर प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह बजट विकास, रोजगार और बुनियादी ढांचे को मजबूती देगा। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसे किसानों, युवाओं, महिलाओं और कर्मचारियों के सशक्तिकरण का बजट बताया।
ALSO READ- CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, DOPT ने…
लोक निर्माण विभाग को 9450 करोड़
बजट भाषण में बताया गया कि प्रदेश के कई गांव अब भी नदी-नालों और वनांचल के कारण कनेक्टिविटी से वंचित हैं। ऐसे 206 गांवों को जोड़ने के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रारंभिक प्रावधान किया गया है।
वहीं लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में लगभग 9450 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
सुधरेगी रायपुर की ट्रैफिक व्यवस्था
रायपुर राजधानी होने के कारण प्रशासनिक और शैक्षणिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है। बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सरकार ने “राजधानी पैकेज” के तहत कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है।
इन परियोजनाओं को मिली स्वीकृति
- मोवा से सेड़ीखेड़ी सड़क निर्माण – 100 करोड़ रुपए
- लाभांडी से सड्डू मार्ग – 100 करोड़ रुपए
- भनपुरी चौक फ्लाईओवर – 20 करोड़ रुपए
- मोवा से दलदल सिवनी ब्रिज – 8 करोड़ रुपए
- शारदा चौक से तात्यापारा चौक फ्लाईओवर – 10 करोड़ रुपए
- वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर के पास फुट ओवरब्रिज – 7 करोड़ रुपए
- अशोक रतन से कोया कचना तक वृहद पुल – 8 करोड़ रुपए
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद राजधानी में ट्रैफिक जाम की समस्या में काफी हद तक सुधार होने की उम्मीद है।
बस्तर और पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर भी फोकस
बजट में बस्तर और अन्य पूर्व नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, डिजिटल कनेक्टिविटी और रोजगार सृजन पर विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का दावा है कि इससे प्रदेश में संतुलित विकास को बढ़ावा मिलेगा।
CG Budget 2026 : राजधानी में बनेंगे नए फ्लाईओवर और पुल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत



















