CG Congress Candidate 1st List update: विधायकों को बड़ा झटका!.. दिल्ली में CEC की बैठक के बाद कांग्रेस ने इन विधायकों की काट दी टिकट! जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला
CG Congress Candidate 1st List update: रायपुर : 2018 में 68 सीटों के साथ 15 साल बाद फिर से सत्ता में लौटी कांग्रेस अबकी बार 75 सीटों से अधिक के लक्ष्य को लेकर चल रही है। 7 नवंबर और 17 नवंबर को दो फेस में चुनाव होने हैं। बीजेपी ने 90 में से 85 उम्मीदवार को मैदान में उतारा है, लेकिन कांग्रेस पार्टी अभी तक उम्मीदवारों की लिस्ट नहीं जारी की है क्योंकि पार्टी इस बार 2023 में जीत के लिए हड़बड़ी करना नहीं चाहती। पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व प्रत्याशी चुनाव में बहुत कठोर दिखता है। इस बार लगभग दो दर्जन पार्टी विधायकों को टिकट काटने का खतरा है।
ALSO READ- Congress Candidates First List Leak 2023: कांग्रेस उम्मीदवारों की फाइनल लिस्ट! डिप्टी सीएम TS सिंहदेव ने बताई फिक्स डेट…
40 नए चेहरों पर दांव
छह बार से अधिक प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति और तीन बार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकों के बाद आज दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक हुई. इस बैठक में छत्तीसगढ़ की सभी 90 सीटों, खासकर पहले चरण की 20 सीटों पर नाम निर्धारित करने का अंतिम दौर हुआ।
दूसरी ओर, राज्य के लगभग दो दर्जन से अधिक विधायक टिकट से बाहर हो गए हैं। कई टिकट दावेदारों ने बैठक से पहले ही दिल्ली पहुंचकर अंतिम स्तर पर जोर लगा रखा है। कांग्रेसी विधायकों ने इस बीच दो महत्वपूर्ण खबरों को सुना है। पहली बात यह है कि पार्टी इस बार विधानसभा चुनाव में 40 नए उम्मीदवारों को टिकट देगी और दूसरी बात यह है कि 25 से अधिक मौजूदा विधायक डेंजर जोन में हैं, जिसमें से 15 विधायकों को टिकट कटना तय है।
ALSO READ- CG Assembly Election 2023: दीपक बैज बोले- कांग्रेस पहले चरण में बस्तर से कवर्धा तक 20 सीटों का होगा ऐलान, भीमा मंडावी की बेटी के वीडियो पर कही ये बात
इस वजह से कट रही टिकट
विधायकों की उम्र, निष्क्रियता ,सर्वे रिपोर्ट और फीडबैक का..साथ ही कुछ विधायकों को लेकर संगठन से दूरी और भ्रष्टाचार के आरोप भी हैं। बहरहाल, ये साफ है कि जो भी होगा आज की बैठक में तकरीबन सभी नामों पर फायनल मुहर लगाई जा सकती है, जिसका संकेत दिल्ली रवाना होने वक्त खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया।
कुछ कांग्रेसी विधायकों के टिकट काटे जाने के पीछे भाजपा कैंडिडेट के सामने एक मजबूत दावेदाव उतारना भी वजह मानी जा रही है। दूसरी तरफ भाजपा ये कह कर तंज कस रही है कि कांग्रेस चाहे लाख कोशिश कर ले, कोई फायदा नहीं होगा।
ALSO READ- DA बढ़ोतरी का ऐलान: 7th pay commission… केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4% बढ़ा DA तो खाते में आएंगे ₹9104, DA में बढ़ोतरी
CG Congress Candidate 1st List update: विधायकों को बड़ा झटका!.. दिल्ली में CEC की बैठक के बाद कांग्रेस ने इन विधायकों की काट दी टिकट! जानिए क्यों लिया ऐसा फैसला









