CG Congress Latest News: “BJP से मिले हुए हैं भूपेश बघेल, काटा जाये टिकट”.. कांग्रेस के ही नेता ने पूर्व CM पर लगाये सनसनीखेज आरोप…CG कांग्रेस में मच गया हड़कंप

Bhupesh Baghel Latest News, CG Congress Latest News राजनांदगांव : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के सितारें इन दिनों गर्दिश में हैं। पहले तो विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी को मिली करारी हार, (Objection to Bhupesh Baghel’s candidature) इसके बाद नई सरकार में उनपर महादेव सट्टा प्रकरण में एफआईआर और अब पार्टी के भीतर ही उनकी उम्मीदवारी का खुला विरोध।
जी हाँ भूपेश बघेल को कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से अपना उम्मीदवार बनाया हैं लेकिन अब इस सीट पर स्थानीय-बाहरी का मुद्दा हावी होने लगा हैं। भाजपा पहले ही उनपर सीएम रहते राजनांदगांव की उपेक्षा के आरोप लगा रही थी तो वह अब एक स्थानीय नेता भूपेश बघेल के खिलाफ विरोध के सुर बुलंद कर रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि उनपर विरोधी पार्टी से मिले होने का आरोप भी लगा रहे हैं।
ALSO READ – भूपेश बघेल को झटका, भूपेश बघेल को हटाकर दूसरा प्रत्याशी उतारेगी कांग्रेस? अब PCC चीफ दीपक बैज ने कह दी बड़ी बात
दरअसल कुछ दिन पहले मंच से पार्टी की रीति-नीति पर सवाल उठाने वाले ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के नेता सुरेंद्र दाऊ ने पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल दिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि पार्टी नेताओं की मांग थी कि किसी स्थानीय नेता को राजनांदगांव से टिकट दिया जाये। इस मुद्दे को लेकर उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख दीपक बैज से मुलाकात की हैं। उन्होंने भूपेश बघेल की टिकट काटकर किसी स्थानीय नेता को उम्मीदवार बनाने की वकालत की हैं। उन्होंने भूपेश बघेल पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा हैं कि वह भाजपा से मिले हुए हैं।
मिल चुका हैं नोटिस Bhupesh Baghel Latest News, CG Congress Latest News
सम्मलेन के दौरान पार्टी के मंच से पूर्व सीएम भूपेश बघेल और कांग्रेस की रीति-नीति पर उठाने वाले सुरेंद्र दाऊ को जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण) की तरफ से इस बाबत शोकॉज नोटिस जारी किया गया हैं। उन पर अनुशासनहीनता के आरोप लगे हैं। इससे पहले सुरेंद्र दाऊ ने कहा था कि उन्हें पहली बार मंच मिला था और सच्चाई बयां की। दाऊ ने इस बयानबाजी के बाद खुद के सुरक्षा की चिंता भी जताई थी।
ALSO READ – भाजपा में शामिल होंगे भूपेश बघेल? प्रेस कांफ्रेस के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश ने कह दी ये बड़ी…
कौन हैं नहीं जानते Bhupesh Baghel Latest News, CG Congress Latest News
इस मामले में जब राजनांदगांव उम्मीदवार भूपेश बघेल से प्रतिक्रिया चाही गई तो उन्होंने सुरेंद्र दाऊ को पहचानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा वह ऐसे किसी नेता को नहीं जानते।
ALSO READ- : पूर्व CM भूपेश बघेल पर FIR, क्या होंगे गिरफ्तार? पूर्व CM बघेल ने FIR को लेकर कही दी ये बड़ी बात.
सीएम ने भी किया था ट्वीट Bhupesh Baghel Latest News, CG Congress Latest News
सुरेंद्र दाऊ के द्वारा पार्टी की आलोचना करते हुए वीडियों जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ भाजपा ने इस मदद को लपक लिया। भाजपा की तरफ से इस वीडियों को लेकर कांग्रेस पर हमला भी बोला गया। खुद प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने भी “भूपेश हैं तो भरोसा के नारे” पर तंज कस्ते हुए एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया था।
https://hindi.thebharatexpress.com/cg-politics-news-he-kept-saying-in-his-arrogance-i-am-there-so-i-have-faith-bhupesh-baghel-was-criticized-for-being-dau-the-worker-vented-his-anger-in-the-packed-stage-watch-video/
CG Congress Latest News : “BJP से मिले हुए हैं भूपेश बघेल, काटा जाये टिकट”.. कांग्रेस के ही नेता ने पूर्व CM पर लगाये सनसनीखेज आरोप…CG कांग्रेस में मच गया हड़कंप



















