LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG कोरोना ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, मचा हड़कंप … एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 31

CG कोरोना ब्रेकिंग : रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के लगातार मामले बढ़ते जा रहे है। इस बीच कोरोना के एक बुजुर्ग की मौत की खबर सामने आई है। दुर्ग के भिलाई में उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, 28 दिसंबर को प्रदेश में कोरोना के 12 संक्रमित मरीज मिले। इसी के साथ प्रदेश में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है।

ALSO READ– 13 की मौत-15 घायल, भीषण बस हादसा, अस्पताल जाकर पीड़ितों से मिले CM …. मुआवजे का एलान

इनमें दुर्ग में 6, राजनांदगांव 1, रायपुर 1, रायगढ़ 2, जांजगीर-चांपा 1, बस्तर में 1 मिले। 4255 लोगों का टेस्ट भी गुरुवार को किया गया। प्रदेश की औसत पॉजिटिव दर 0.28 प्रतिशत है।

दुर्ग जिले के भिलाई सेक्टर 9 अस्पताल में 82 वर्षीया महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा था। महिला बीपी शुगर एवं अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त थी। कल गुरुवार की दोपहर महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

महिला की मौत के बाद उसका कोविड टेस्ट करने पर महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। महिला की कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग में चिंता की लहर है। महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।

ALSO READ– Kharun Ganga Maha Aarti Raipur: खारून गंगा की महाआरती: कैलाश खेर के भजन, जले ढाई लाख दीये, देखें PHOTO

CG कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में कोरोना से एक की मौत, मचा हड़कंप … एक्टिव मरीजों की संख्या पहुंची 31

Related Articles