LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Holiday News: गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, देखें आदेश…

CG Holiday News / रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर पूरे राज्य में सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) घोषित कर दिया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत ने आदेश जारी किए हैं।

आदेश के अनुसार, नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 की धारा 25 के स्पष्टीकरण द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, 21 अक्टूबर (मंगलवार) को गोवर्धन पूजा पर्व के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में अवकाश रहेगा।

ALSO READ- Raipur News: मैग्नेटो मॉल के रेस्टोरेंट से 2.31 लाख की चोरी — कर्मचारी ने हथौड़े से लॉकर तोड़कर उड़ाए पैसे, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

यह आदेश जारी होते ही सरकारी कार्यालयों, बैंकों और वित्तीय संस्थानों में छुट्टी का प्रावधान लागू हो गया है। इसके साथ ही सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने जिले में अवकाश संबंधी सूचना का व्यापक प्रसार सुनिश्चित करें।

गोवर्धन पूजा, दीपावली के अगले दिन मनाई जाती है और इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा कर अन्नकूट भोग लगाया जाता है। राज्यभर के मंदिरों में विशेष सजावट और पूजा-अर्चना की तैयारियाँ जोरों पर हैं।

देखें आदेश : 

cg chtti news
cg chtti news

CG Holiday News : गोवर्धन पूजा पर छत्तीसगढ़ सरकार ने घोषित किया सार्वजनिक अवकाश, देखें आदेश…

Related Articles