LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, DOPT ने जारी की अधिसूचना

छत्तीसगढ़ को मिले 7 नए IAS अधिकारी! DOPT ने जारी की प्रमोशन लिस्ट, जानें किसे मिला मौका

CG IAS Promotion News : रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नति मिली है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 17 फरवरी 2026 की शाम इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी की।

यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल करते हुए छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।

इन अधिकारियों को मिला IAS प्रमोशन

  • तीरथराज अग्रवाल

  • लीना कोसम

  • सौमिल रंजन चौबे

  • बीरेंद्र बहादुर पंचभाई

  • सुमित अग्रवाल

  • संदीप कुमार अग्रवाल

  • आशीष कुमार टिकारिहा

यह प्रमोशन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये सभी अधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।

राजनीतिक हलकों में भी चर्चा

जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार टिकारिहा वर्तमान में वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के ओएसडी के रूप में कार्यरत हैं। वहीं तीरथराज अग्रवाल मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी रहे हैं।

इन नियुक्तियों के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, DOPT ने जारी की अधिसूचना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *