LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG IAS Transfer 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर और अधिकारियों की नई पोस्टिंग

CG IAS Transfer 2026

CG IAS Transfer 2026 : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बार फिर बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई जिलों में कलेक्टर, अपर कलेक्टर और विभागीय पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। CG IAS Transfer 2026

किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

जारी आदेश के मुताबिक:

  • कुलदीप शर्मा को बलौदाबाजार जिले का कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

  • तीर्थराज अग्रवाल को उप सचिव, योजना एवं सांख्यिकी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

  • हाल ही में IAS अवार्ड हुए बीरेंद्र बहादुर पंचभाई को नारायणपुर जिले का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

  • सुमीत अग्रवाल को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग नियुक्त किया गया है।

  • लीना कोसम को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग में परीक्षा नियंत्रक का प्रभार दिया गया है।

  • ऋषभ कुमार पाराशर को वित्त विभाग में उप सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।

  • तरुण कुमार किरण को कलेक्टर कार्यालय कोरबा में विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बनाया गया है।

  • आशीष कुमार टिकरिहा को छत्तीसगढ़ वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन में प्रबंध निदेशक का प्रभार सौंपा गया है।

लगातार हो रहा प्रशासनिक पुनर्गठन

राज्य सरकार द्वारा हाल के दिनों में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार तबादले और नई नियुक्तियां की जा रही हैं। इसे सुशासन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

CG IAS Transfer 2026 : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर और अधिकारियों की नई पोस्टिंग

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *