CG JOB- 6274 पदों पर होगी भर्तियां, इन दस्तावेजों के साथ हो जाओ तैयार, देखिये किन किन पदों पर होगी भर्तियां

CG JOB- जिला प्रशासन, बिलासपुर के निर्देशानुसार, 27 जून 2024 को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति सभागार, मिशन हॉस्पिटल रोड, बिलासपुर में एक “मेगा प्लेसमेंट कैम्प” का आयोजन किया जाएगा। समारोह स्थल की तैयारी पूरी हो चुकी है।
स्थल का अंतिम निरीक्षण सहायक कलेक्टर और नोडल अधिकारी तन्मय खन्ना ने किया। इस कैम्प में कृषि, उद्योग, निर्माण, इन्श्योरेंस, सुरक्षा, फाईनेंस, बैंकिंग, सर्वेयर, आईटीआई, नर्सिंग, ऑफिस असिस्टेंट, एक्स-रेटेक्निशियन, कम्प्यूटर ऑपरेटर, अकांउटेंट, घर किपिंग, कृषि, फार्मेसी, आग और सुरक्षा के क्षेत्रों में 6274 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिये शैक्षणिक योग्यता 8वीं से स्नातक होगी।CG JOB-
इस कैम्प में चयनित आवेदकों को जनप्रतिनिधियों के करकमलों से ऑफर लेटर कैम्प स्थल पर ही मिलेंगे। जो युवा इस कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र में अपनी सेवा देना चाहते हैं, वे अपने सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्रों, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, पेन कार्ड, लाइसेंस (जहाँ आवश्यक हो) के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होना सुनिश्चित करें।

CG JOB- 6274 पदों पर होगी भर्तियां, इन दस्तावेजों के साथ हो जाओ तैयार, देखिये किन किन पदों पर होगी भर्तियां



















