CG Jobs Updates: 800 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — , वेतन होगा योग्यता अनुसार…जानें पूरा विवरण

CG Jobs Updates : बालोद, 24 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बालोद के तत्वाधान में 28 अक्टूबर 2025 को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI) गुरूर में मेगा प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 800 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें विभिन्न कंपनियाँ भाग लेंगी। CG Jobs Updates
भर्ती से जुड़ी मुख्य बातें CG Jobs Updates
- कुल पदों की संख्या: 800
- स्थान: शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (ITI), गुरूर, जिला बालोद
- तिथि: 28 अक्टूबर 2025
- आयोजक संस्था: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बालोद
भर्ती में शामिल कंपनियाँ और पद
सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस, भिलाई-दुर्ग
- सिक्यूरिटी गार्ड (पुरुष): 200 पद
- शैक्षणिक योग्यता – 10वीं या 12वीं पास
- सिक्यूरिटी सुपरवाइजर (पुरुष): 50 पद
- शैक्षणिक योग्यता – 12वीं / ग्रेजुएट + 2 वर्ष का अनुभव
- महिला सिक्यूरिटी गार्ड: 20 पद
- शैक्षणिक योग्यता – 5वीं या 8वीं पास
इन्फोटेक इंडिया प्रा. लि., रायपुर
- सेल्स एग्जीक्यूटिव: 200 पद
- शैक्षणिक योग्यता – 12वीं उत्तीर्ण
- टीम मैनेजर: 25 पद
- शैक्षणिक योग्यता – स्नातक (Graduation Pass)
- ग्राम पंचायत प्रोजेक्ट एडवाइजर: 200 पद
- शैक्षणिक योग्यता – 12वीं पास
इन दस्तावेज़ों के साथ पहुँचे उम्मीदवार
- शैक्षणिक योग्यता के सभी प्रमाण पत्र (मूल एवं छायाप्रति)
- रोजगार पंजीयन कार्ड
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
महत्वपूर्ण: सभी उम्मीदवारों को अपने मूल दस्तावेज़ों और फोटो कॉपी के साथ निर्धारित तिथि और स्थान पर समय से उपस्थित होना आवश्यक है।
अवसर युवाओं के लिए सुनहरा मौका
बालोद जिले में होने वाला यह मेगा जॉब प्लेसमेंट कैंप बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। इस आयोजन में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट पास अभ्यर्थियों को सीधे मौके पर जॉब ऑफर मिलने का अवसर मिलेगा।
CG Jobs Updates: 800 पदों पर भर्ती, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका — , वेतन होगा योग्यता अनुसार…जानें पूरा विवरण



















