LIVE UPDATE
अपराधब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

CG News: भाजपा नेता के घर बना जुआरियों का अड्डा… पुलिस ने मारा छापा…11 लाख रुपये नकदी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार

CG News: बलोदा बाजार। आचार संहिता प्रभावी होने के बाद से पुलिस अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए गंभीर हो गई है। तस्करी या नशे के सामानों के परिवहन को रोकने जहाँ मुख्य मार्गो में वाहनों की जाँच हो रही है तो वही जुआ, सट्टा जैसे आपराधिक गतिविधियों के रोकथाम के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिमगा पुलिस को बड़ी कमयाबी मिली है।

ALSO READ- कांग्रेस की पहली सूची ब्रेकिंग !…. इन मंत्रियों के नाम पर लगी मुहर!… यहां देखें LIST 

छत्तीसगढ़ के बलोदा बाजार के सिमगा में पुलिस ने दबिश देते हुए भाजपा नेता अनिल पांडे के घर में जुआ खेल रहे 24 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 11 लाख नगदी समेत मोबाईल और दुपहिया वाहन भी जब्त किया है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सिमगा पुलिस को सूचना मिली थी कि काफी दिनों से सिमगा में बड़ा जुआ दाव खेलने की जानकारी मिल रही थी। इसी बीच पुलिस ने एक टीम गणित की और बीजेपी नेता के घर पर जुआ फड़ को पकड़ने में सफलता मिली। फिलहाल भाजपा नेता अनिल पांडेय से इस बारे में पूछताछ नहीं हो पाई है कि उस घर में कौन रहता था और किस काम से उपयोग किया जाता था। पकड़े गए आरोपी नामी गिरामी लोग हैं जो जनप्रतिनिधि और बडे़ व्यवसायी भी हैं।

ALSO READ- CG CONGRESS CANDIDATE LIST 2023 PDF

भाजपा नेता के घर बना जुआरियों का अड्डा… पुलिस ने मारा छापा…11 लाख रुपये नकदी समेत 24 जुआरी गिरफ्तार

Related Articles