CG POLITICS: पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर को हटाने की दी चेतावनी, बोले – बताया “हिटलर प्रशासक”, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम

CG POLITICS / Korba News : कोरबा, 22 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कंवर ने पत्र में कलेक्टर को “हिटलर प्रशासक” बताते हुए तीन दिन के भीतर तबादला करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने ऐसा नहीं होने पर शासन-प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है।
क्या लिखा है पत्र में?
चार पन्नों के इस पत्र में ननकीराम कंवर ने कलेक्टर अजीत वसंत पर संवैधानिक अधिकारों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि जिले में कलेक्टर की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान है और अफसरशाही हावी हो गई है।
प्रशासन और राजनीति में हलचल
पत्र वायरल होते ही जिले की राजनीति गरमा गई है। जहां भाजपा खेमे में इसे बड़ा मुद्दा माना जा रहा है, वहीं ब्यूरोक्रेसी और प्रशासनिक हलकों में भी चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
पहले भी रहे विवाद
गौरतलब है कि ननकीराम कंवर का अफसरों से टकराव नया नहीं है। सत्ता में हों या विपक्ष में, कंवर अक्सर जिले के कलेक्टरों और अन्य अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते रहे हैं। यही नहीं, कांग्रेस के पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल का भी जिले के अफसरों से कई बार टकराव रहा है। राजनीतिक और प्रशासनिक टकराहट का असर सीधे विकास कार्यों पर पड़ा और कई प्रोजेक्ट वर्षों तक अटके रहे।
अब नज़र सरकार पर
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ननकीराम कंवर के इस पत्र और चेतावनी पर क्या फैसला लेते हैं। क्या कलेक्टर का तबादला होगा या मामला टकराव के और गहराने तक जाएगा? इसका जवाब आने वाले दिनों में साफ होगा।
ALSO READ-EOW की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले और कोल लेवी वसूली प्रकरण में EOW का छापा, तीन राज्यों में दबिश




CG POLITICS : पूर्व गृहमंत्री ने कलेक्टर को हटाने की दी चेतावनी, बोले – बताया “हिटलर प्रशासक”, 3 दिन का दिया अल्टीमेटम



















