CG SCHOOL CLOSE: छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद का ऐलान… इस तारीख को छुट्टी, रायपुर में जोरदार प्रदर्शन

CG SCHOOL CLOSE : छत्तीसगढ़ के सभी संगठन चुनाव के दौरान अपनी मांगों को लेकर एकजुट हो गए हैं। यही कारण है कि छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिशन ने राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष शुरू किया है। रायपुर में विरोध प्रदर्शन करने की योजना है। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राइवेट स्कूल संचालकों से 250 करोड़ रुपये रोक दिए हैं। एसोसिएशन इससे बहुत नाराज है। सरकार के इस फैसले के खिलाफ 14 सितंबर को राज्य के निजी स्कूलों को बंद रखेंगे। 14 सितंबर को प्रदेश भर के निजी स्कूलों में तालाबंदी कर जंगी प्रदर्शन की तैयारी है।
ALSO READ- BREAKING NEWS : सेंट्रल जेल में कटेगी पूर्व मुख्यमंत्री की रात, भारी सुरक्षा के बीच पुलिस ने किया शिफ्ट…
साथ ही, एसोसिएशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री रविंद्र चौबे को अपनी आठ सूत्रीय मांगों का पत्र भेजा है। सरकार को अपनी लंबी मांगों को बताया है। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर संगठन सड़क पर संघर्ष करेगा। 14 सितंबर को राज्य के सभी निजी स्कूल आंदोलन की पहली कड़ी में बंद रहेंगे। इसके बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग से मांगें पूरी नहीं होने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी निजी स्कूल संचालक 21 सितंबर को रायपुर में एकत्र होकर विभाग के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।
ALSO READ- दोस्ती हुई सर्मसार: सहेली ने सहेली को होटल बुलाया… फिर युवती से दो युवकों ने किया गैंगरेप, सहेली ने बनाई RAPE का वीडियो …
250 करोड़ रुपये अभी तक नहीं मिले हैं।
छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि निजी स्कूलों को आरटीई के तहत अब तक 250 करोड़ रुपये नहीं मिले हैं। समस्या को विभागीय अधिकारी नहीं हल कर रहे हैं। समय पर धन नहीं मिलने से छोटे स्कूलों का संचालन बहुत मुश्किल हो रहा है। हर बार आश्वासन दिया जाता है, लेकिन समस्या यथावत है, इसलिए यह कदम उठाना पड़ता है।
ALSO READ- बीजेपी को बड़ा झटका, ये बड़े नेता थामने जा रहे कांग्रेस का हाथ
इन 8 मांगों को लेकर जंगी प्रदर्शन की तैयारी
- पिछले 12 वर्षों से आरटीई की राशि में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इस दौरान प्राथमिक से लेकर हायर सेकंडरी तक की पढ़ाई में आरटीई की राशि बढ़ा दी गई।
- स्कूल बसों की पात्रता अवधि छत्तीसगढ़ में 12 वर्ष है। इसे बढ़ाकर 15 वर्ष किया जाए।
- निजी स्कूलों में पढ़ने वाली बालिकाओं को भी सरस्वती साइकिल योजना का लाभ दिया जाए।
- निजी स्कूलों के सभी खातों को पीएफएमएस के अंतर्गत पंजीकृत किया जाए।
- गणवेश की राशि 540 रुपए से बढ़कर 2000 की जाए।
- निजी विद्यालय में अध्ययनरत एसी, एसटी, ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाले प्री मैट्रिक और पोस्ट मीट्रिक छात्रवृत्ति की राशि बढ़ाई जाए।
- निजी स्कूलों के अध्यापकों को स्कूली शिक्षा में भर्ती पर बोनस अंक प्रदान किया जाए। जैसे आत्मानंद के शिक्षकों को दिया जाता है।
CG SCHOOL CLOSE : छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद का ऐलान… इस तारीख को छुट्टी, रायपुर में जोरदार प्रदर्शन



















