
CG Sukma News (छत्तीसगढ़ सुकमा): सुकमा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। सीआरपीएफ 219वीं बटालियन में पदस्थ एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पूरे कैंप में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
जवान की पहचान
मृतक जवान की पहचान निलेश कुमार गर्ग के रूप में हुई है। वह मध्यप्रदेश निवासी था और लंबे समय से सुकमा के इंजरम कैंप में तैनात था।
ALSO READ- MP IAS News: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 जिलों के बदले गए कलेक्टर – देखें पूरी लिस्ट
कैसे हुई घटना?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब 10:30 बजे निलेश गर्ग ने अपनी इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।
गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जवान मौके पर पहुंचे।
जवान खून से लथपथ हालत में नीचे पड़ा था।
तत्काल अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आत्महत्या का कारण अब तक साफ नहीं
फिलहाल जवान द्वारा आत्महत्या करने की वजह का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
साथी जवानों और अधिकारियों ने भी जवान के इस कदम पर हैरानी जताई है।
घटना के बाद पूरे कैंप में मातम पसरा हुआ है।
ALSO READ- Chitrakote Falls: भारत का Niagara – छत्तीसगढ़ का गर्व
परिजनों को सूचना
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक जवान के परिजनों को दे दी है। सूचना मिलते ही परिजन सुकमा पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

CG Sukma News: जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, कैंप में मचा हड़कंप



















