LIVE UPDATE
राज्यछत्तीसगढशिक्षा

CG TET Breaking: प्रमोशन में TET अनिवार्यता की आहट? शिक्षा विभाग के आदेश से मचा हड़कंप

CG TET रायपुर, 8 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में TET (Teacher Eligibility Test) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। शिक्षा विभाग के एक ताजा आदेश के बाद शिक्षकों में हलचल तेज हो गई है और प्रमोशन में TET अनिवार्यता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।CG TET

ALSO READ- JAGGI HATYAKAND: अमित जोगी दोषी करार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, बस्तर संभाग के जेडी (जॉइंट डायरेक्टर) ने सभी जिलों के डीईओ को पत्र जारी कर शिक्षकों और प्रधान पाठकों से संबंधित TET की जानकारी मांगी है

पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि:

  • जिन शिक्षकों का प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) पद पर प्रमोशन हुआ है,
  • उनमें से कितनों ने TET परीक्षा पास की है, इसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए।

सभी जिलों को यह जानकारी 9 अप्रैल सुबह 11 बजे तक भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

ALSO READ- RAIPUR MURDER BREAKING: रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी, पूर्व पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की टंगिया से की हत्या

क्यों मचा हड़कंप?

इस आदेश के बाद शिक्षकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि:

  • क्या भविष्य में प्रमोशन के लिए TET अनिवार्य किया जाएगा?
  • क्या पहले से प्रमोटेड शिक्षकों पर भी इसका असर पड़ेगा?

हालांकि, अभी तक सरकार की ओर से TET को प्रमोशन के लिए अनिवार्य करने का कोई स्पष्ट आदेश जारी नहीं हुआ है

ALSO READ- IPS Transfers: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विजिलेंस DGP समेत 6 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला

पहले से चल रहा है विरोध

बताया जा रहा है कि TET से जुड़े मुद्दों को लेकर छत्तीसगढ़ के कई शिक्षक दिल्ली तक प्रदर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। ऐसे में यह नया आदेश विवाद को और बढ़ा सकता है।

CG TET Breaking: प्रमोशन में TET अनिवार्यता की आहट? शिक्षा विभाग के आदेश से मचा हड़कंप

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *