LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Coin Stuck Child : मासूम की जान बची: 3 साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक ऑपरेशन से बचाई जान…

Coin Stuck Child रायपुर/मुंगेली। जिला चिकित्सालय मुंगेली में डॉक्टरों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से एक 3 वर्षीय मासूम बच्ची की जान बच गई। बच्ची ने खेल-खेल में सिक्का निगल लिया था, जो उसके गले की आहार नली में फंस गया था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी Dr. Sheela Saha ने जानकारी दी कि मुंगेली विकासखंड के ग्राम कोसमतरा निवासी 3 वर्षीय हिमांशी साहू ने अचानक सिक्का निगल लिया। परिजन तुरंत बच्ची को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां एक्स-रे में सिक्का फंसा होना पुष्टि हुई।

ALSO READ- JAGGI HATYAKAND: अमित जोगी दोषी करार, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला — 3 हफ्ते में करना होगा सरेंडर

एंडोस्कोपिक तकनीक से सफल ऑपरेशन

सिविल सर्जन Dr. M.K. Rai के अनुसार, डॉक्टरों की टीम ने बिना देर किए एंडोस्कोपिक तकनीक (दूरबीन पद्धति) से सफल ऑपरेशन कर सिक्का बाहर निकाल लिया।

इस ऑपरेशन में:

  • ईएनटी विशेषज्ञ Dr. Kamlesh Satyapal
  • एनेस्थीसिया विशेषज्ञ Dr. Rajesh Kumar Beldar
  • बाल रोग विशेषज्ञ Dr. Madhu Dhruv

की अहम भूमिका रही।

ALSO READ- IPS Transfers: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, विजिलेंस DGP समेत 6 सीनियर IPS अधिकारियों का तबादला

पूरी तरह सुरक्षित है बच्ची

डॉक्टरों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से बच्ची अब पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है। परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का आभार जताया।

Coin Stuck Child : मासूम की जान बची: 3 साल की बच्ची के गले से निकाला सिक्का, डॉक्टरों ने एंडोस्कोपिक ऑपरेशन से बचाई जान…

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *