LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश…छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

CG Weather Update Today

CG Weather Update Today रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में अगले 48 घंटों के भीतर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान में यह गिरावट 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है, जिससे रात और सुबह के समय ठंड का असर बढ़ने के आसार हैं। CG Weather Update Today

ALSO READ- Lost Parrot Raipur: रायपुर के इलाके से पालतू तोता लापता, लौटाने वाले को ₹10,000 इनाम…खोज में जुटा परिवार ….

प्रदेश में मौसम फिलहाल शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहा। तापमान में हल्की गिरावट के बाद भी आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है। अनुमान है कि अधिकतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा, जबकि न्यूनतम तापमान में उतार देखने को मिल सकता है।

ALSO READ- DSP suspended: DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड — जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राज्य सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर में धुंध और ठंड का असर

राजधानी रायपुर में भी मौसम का बदलाव महसूस किया जाएगा। पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह के समय हल्की धुंध छाई रह सकती है, जबकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 31°C
  • न्यूनतम तापमान: करीब 18°C

रायपुर संभाग में हल्की बूंदाबांदी के आसार

मौसम विभाग ने रायपुर संभाग के कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि तेज बारिश के संकेत नहीं हैं। प्रदेश के अन्य ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

ALSO READ- wife Nude Video call: पत्नी पर न्यूड वीडियो कॉल के आरोप वाला तलाक मामला फिर से खुलेगा, हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट का आदेश रद्द किया

अंबिकापुर सबसे ठंडा, राजनांदगांव सबसे गर्म

तापमान के आंकड़ों के अनुसार:

  • अंबिकापुर प्रदेश का सबसे ठंडा क्षेत्र बना हुआ है, जहां तापमान करीब 11.5°C दर्ज किया गया।
  • वहीं राजनांदगांव लगभग 31.5°C के साथ सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहा।

सरगुजा और पेंड्रा में बढ़ी ठंड

सरगुजा संभाग में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिल रहा है। हालिया बारिश के बाद पेंड्रा, अमरकंटक और अंबिकापुर में सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ गई है। कई इलाकों में सुबह के वक्त घना कोहरा भी दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विभाग ने लोगों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव रखने और यात्रा के दौरान कोहरे में सावधानी बरतने की सलाह दी है।

ALSO READ- Liquor Price Hike in CG : छत्तीसगढ़ में शराब महंगी होगी: नई आबकारी नीति लागू, देसी-विदेशी शराब पर बढ़ी ड्यूटी

CG Weather Update Today: राजधानी समेत इन जिलों में होगी बारिश…छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी ठंड

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *