LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

CGPSC Prelims 2026: 22 फरवरी को होगी प्री परीक्षा, एडमिट कार्ड जारी, दो पालियों में एग्जाम — 265 पदों पर भर्ती

CGPSC Prelims 2026

CGPSC Prelims 2026 CGPSC Prelims 2026 रायपुर : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार CGPSC प्री परीक्षा 22 फरवरी 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। CGPSC Prelims 2026

आयोग ने बताया कि इस परीक्षा के माध्यम से कुल 265 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और शांतिपूर्ण व व्यवस्थित संचालन के लिए सभी जिलों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

ALSO READ- Lost Parrot Raipur: रायपुर के इलाके से पालतू तोता लापता, लौटाने वाले को ₹10,000 इनाम…खोज में जुटा…

दो पालियों में होगी परीक्षा

CGPSC राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी —

  • पहली पाली: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

  • दूसरी पाली: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक

दोनों पालियों में अलग-अलग प्रश्न पत्र होंगे। अभ्यर्थियों को दोनों पेपर में शामिल होना अनिवार्य रहेगा।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाएं

  • Admit Card लिंक पर क्लिक करें

  • राज्य सेवा प्री परीक्षा 2026 चुनें

  • रजिस्ट्रेशन नंबर/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें

ALSO READ- DSP suspended: DSP कल्पना वर्मा सस्पेंड — जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राज्य सरकार…

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

आयोग ने उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचने की सलाह दी है। साथ ही प्रवेश पत्र और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *