Chhattisgarh Election 2023 Voting Live: छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी वोटिंग, जानें- कहां कितनी हुआ मतदान

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से आने वाली हर छोटी-बड़ी खबर पर हमारी नजर रहेगी. जुड़े
ALSO READ- रायपुर में खूनी हुआ चुनाव….भारतीय जनता पार्टी की पूरी गुंडागर्दी! युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विनोद कश्यप उर्फ भक्कू पर जानलेवा हमला
जानें, सीएम बघेल की सीट पर हुई कितनी वोटिंग?
सीएम भूपेश बघेल की सीट पाटन में शाम पांच बजे तक 75.54 फीसदी मतदान हुआ है जबकि डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव की सीट अम्बिकापुर में 65.05 फीसदी मतदान हुए हैं.
शाम 5 बजे तक कुरुद में सबसे अधिक, रायपुर साउथ में सबसे कम मतदान
शाम पांच बजे तक पांचवें राउंड की वोटिंग में सबसे ज्यादा वोट कुरुद और खरसिया में पड़े हैं. इन दोनों ही स्थानों पर क्रमश: 82.6 और 81.43 प्रतिशत मतदान हुआ है. वहीं, रायपुर साउथ में सबसे कम 52.11 फीसदी ही वोट डाले गए हैं, जबकि वैशाली नगर में 53 फीसदी मतदान हुआ है.
गरियाबंद: मतदान केंद्र से लौट रहे सुरक्षाकर्मियों पर हमला
गरियाबंद जिले के बिंद्रानवागढ़ विधानसभा सीट के 9 मतदान केंद्रों को नक्सल प्रभावित घोषित किया गया था. इस इलाके में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक की मतदान कराया गया. जब मतदान दल वापस लौट रहा था तब बड़े गोबरा गांव के पास शाम करीब 4.45 बजे नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया. इस ब्लास्ट में आईटीबीपी के जवान योगेंद्र सिंह शहीद हो गए.
ALSO READ- RAIPUR BREAKING: थाने में मारपीट, कांग्रेस और बीजेपी कार्यकर्ता भिड़े, पोस्टर फाड़ते मुर्गा, दारू, बाटते दिखे कार्यकर्ता
रायपुर जिले में शाम 5 पजे तक 58.83 वोटिंग
रायपुर ज़िले के 7 विधानसभा सीटों पर शाम पांच बजे 58.83 प्रतिशत वोटिंग हुई है. जिले की धरसिवां में 71.86, रायपुर ग्रामीण में 53.8, रायपुर पश्चिम में 54.68,रायपुर उत्तर में 54.5, रायपुर दक्षिण में 52.11,आरंग में 68.6 और अभनपुर में 60.13 प्रतिशत मतदान हुआ है.
गरियाबंद में IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद
गरियाबंद ज़िले के बड़े गोबरा गांव में IED ब्लास्ट की खबर है. इसमें ITBP का एक जवान शहीद हो गया है.
कोरबा में 5 बजे तक 71.62 प्रतिशत मतदान
कोरबा जिले में शाम पांच बजे 71.62 प्रतिशत मतदान हुआ है. जिले की कोरबा शहर सीट में 65.83%, रामपुर में 70.34%, पाली तानाखार में 79.35%, और कटघोरा में 71.63% मतदान दर्ज किया गया है.
शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी मतदान हुआ है. यहां दूसरे चऱण में 70 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है.
शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी मतदान
छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी मतदान हुआ है. यहां दूसरे चऱण में 70 सीटों पर मतदान कराया जा रहा है.
छत्तीसगढ़ को जिताने के लिए किया वोट- सीएम बघेल
वोट करने के बाद सीएम बघेल ने अपने परिवार के साथ ली हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है और कैप्शन लिखा कि ‘मेरा वोट छत्तीसगढ़ को जिताने के लिए है.’
Chhattisgarh Election 2023 Voting Live: छत्तीसगढ़ में शाम 5 बजे तक 67.34 फीसदी वोटिंग, जानें- कहां कितनी हुआ मतदान



















