ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर
छत्तीसगढ़ छुट्टी ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ में छुट्टी के लिए आदेश जारी… इन अवसरों पर रहेगा स्थानीय अवकाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने स्थानीय अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। जारी आदेश में 3 दिन की छुट्टी का जिक्र है जो अलग-अलग अवसरों पर दिया जाएगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश में कहा गया है कि, नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित समस्त सरकारी कार्यालयों, संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश जारी किया है। इसमें 9 अगस्त 2024 नागपंचमी, 2 सितंबर को पोला और 11 अक्टूबर 2024 को महानवमी पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
देखें आदेश…



















