LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh Sex Racket News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 7 लोग हिरासत में, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..

Chhattisgarh Sex Racket News

Chhattisgarh Sex Racket News  अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के बड़े शहरों में देह व्यापार जैसा संगठित और घिनौना अपराध लगातार पैर पसारता जा रहा है। राजधानी रायपुर से लेकर भिलाई, दुर्ग, बिलासपुर और कोरबा के बाद अब सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी जिस्मफरोशी के काले खेल का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापेमारी कर एक महिला सहित कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें होटल का मैनेजर और एक कर्मचारी भी शामिल है। Chhattisgarh Sex Racket News

ALSO READ- Chhattisgarh Air Pollution : रायपुर की हवा में जहर ! छत्तीसगढ़ की हवा कितनी खतरनाक? AQI 259 के पार …. जानिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान और आगे क्या होगी स्थिति

छापेमारी से मचा हड़कंप, होटल में चल रहा था अवैध कारोबार

पुलिस को सूचना मिली थी कि आकाशवाणी चौक के पास स्थित एक होटल में लंबे समय से देह व्यापार का अवैध धंधा चल रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद कोतवाली पुलिस ने मौके पर अचानक दबिश दी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। जांच के दौरान पुलिस को आपत्तिजनक हालात मिले, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी संदिग्धों को हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस ने मौके से कुछ अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य भी जब्त किए हैं, जिनके आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

ALSO READ- CG Weather Update Today: सावधान! छत्तीसगढ़ में लुढ़कने वाला है पारा, इन जिलों में अलाव भी नहीं देगा राहत

होटल प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध, नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Chhattisgarh Sex Racket News: पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि होटल प्रबंधन की सीधी संलिप्तता इस अवैध कारोबार में हो सकती है। इसी कारण होटल मैनेजर और एक कर्मचारी को भी गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि यह देह व्यापार का नेटवर्क केवल अंबिकापुर तक सीमित था या इसके तार अन्य जिलों और राज्यों से भी जुड़े हुए हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि लड़कियों को किस माध्यम से बुलाया जाता था और ग्राहकों से संपर्क कैसे किया जाता था।

ALSO READ- Soumya Chaurasia कौन हैं, क्यों गईं जेल? शराब घोटाले से जुड़ा पूरा मामला शुरू से समझिए….

जल्द हो सकता है बड़ा खुलासा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आई हैं और आने वाले दिनों में इस रैकेट से जुड़े और नामों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शहरों में होटल और लॉज की आड़ में चल रहे अवैध कारोबार पर निगरानी कितनी मजबूत है।

sex racket
sex racket

Chhattisgarh Sex Racket News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 7 लोग हिरासत में, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *