LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ IED ब्लास्ट…. आईईडी बम से दो बच्चों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया शोक… बोले नक्सलियों को क़ीमत चुकानी पड़ेगी

CM Vishnudeo Sai: रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों द्वारा लगाए गर आईईडी IED बम की चपेट में आने से दो बच्चों की मौत हो गई. बच्चों की मौत के बाद से गाव में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं अब छत्तीसगढ़ के CM मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों के निधन पर दुःख व्यक्त किया है।

>>> CG- IED ब्लास्ट से 2 बच्चों की मौत, खेलते-खेलते खेत में पड़े IED के पास गए बच्चे …खेलने के दौरान फटा

CM साय ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा कि,बीजापुर जिले के बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में नक्सलियों द्वारा लगाये गए आईआईडी की चपेट में आने से गांव के दो मासूम बच्चों के देहावसान की दुःखद सूचना प्राप्त हो रही है। ईश्वर से उन अबोध बच्चों की आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।

>>> CG कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या, बीच मोहल्ले में ताबड़तोड़ फायरिंग…..इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे पुलिस बड़े अधिकारी…

CM बोले – नक्सलवाद का काला साया हमारे बच्चों को निगल रहा है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता । इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। नक्सलियों को मासूमों के करुण मौत की क़ीमत अवश्य चुकानी होगी।

CM Vishnudeo Sai: छत्तीसगढ़ IED ब्लास्ट…. आईईडी बम से दो बच्चों की मौत, CM विष्णुदेव साय ने व्यक्त किया शोक… बोले नक्सलियों को क़ीमत चुकानी पड़ेगी

Related Articles