LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़

Chhattisgarh News: CM विष्णुदेव लेंगे आज इमरजेंसी मीटिंग… शाम में कलेक्टर, कमिश्नर की बैठक, इमरजेंसी मीटिंग से चौंके अफसर…

रायपुर, 12 अगस्त 2025 | छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बिलासपुर दौरे के बाद सीधे प्रशासनिक मोड में नजर आएंगे। सुबह से दिनभर के कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के बाद शाम 4 बजे वे रायपुर लौटकर कलेक्टर और कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

दिलचस्प बात यह है कि सीएम के सुबह जारी शेड्यूल में इस बैठक का कोई जिक्र नहीं था। इससे लगा कि लंबे दौरे के बाद शाम को कोई कार्यक्रम नहीं होगा, लेकिन मुख्यमंत्री सचिवालय ने अचानक बैठक की सूचना जारी कर सभी जिलों के अधिकारियों को तैयार रहने को कहा।

ALSO READ- Chitrakote Falls: भारत का Niagara – छत्तीसगढ़ का गर्व

ये होगा बैठक का एजेंडा

सीएम सचिवालय के मुताबिक, बैठक में निम्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होगी:

  1. छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का आयोजन

  2. हर घर तिरंगा अभियान

  3. राजस्व विभाग में ई-कोर्ट व्यवस्था

  4. न्यायालयों में लंबित मामलों का त्वरित निपटारा

  5. एग्रीस्टेक के माध्यम से किसानों का पंजीयन और Farmer ID निर्माण

  6. खरीफ फसलों का डिजिटल फसल सर्वेक्षण – 15 अगस्त से 30 सितंबर तक

सचिवालय ने सभी कलेक्टर और कमिश्नरों से कहा है कि वे पूरी जानकारी के साथ बैठक में उपस्थित रहें।

सुशासन तिहार के बाद पहली मीटिंग

मई में समाधान शिविर और सुशासन तिहार के दौरान सीएम विष्णुदेव साय ने पूरे प्रदेश का दौरा किया था और जमीनी हालात का जायज़ा लिया था। अब, वे जिलों की प्रगति को डेटा और रिपोर्ट के आधार पर परखेंगे।

सूत्रों का कहना है कि अब कोई भी कलेक्टर या कमिश्नर सीएम को गुमराह नहीं कर पाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री सचिवालय के पास अटल पोर्टल के जरिए सभी जिलों का अपडेटेड डेटा मौजूद है। जिन जिलों में योजनाओं की प्रगति कमजोर होगी, वहां के अफसरों को सख्त फटकार लग सकती है।

Chhattisgarh News : CM विष्णुदेव लेंगे आज इमरजेंसी मीटिंग… शाम में कलेक्टर, कमिश्नर की बैठक, इमरजेंसी मीटिंग से चौंके अफसर…

Related Articles