LIVE UPDATE
राज्यब्रेकिंग न्यूज़

Complete curfew: इस राज्य के पांच जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, पूर्ण कर्फ्यू का आदेश जारी

इंफाल, 5 सितंबर : मणिपुर के सभी पांच घाटी जिलों में मंगलवार शाम से एहतियात के तौर पर पूर्ण कर्फ्यू लगा दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ALSO READ- 4 की मौत: जिले में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, एक मासूम बच्ची की जान बची 

कॉर्डिनेशन कमेटी ऑन मणिपुर इंटीग्रेशन (सीओसीओएमआई) (COCOMI) और उसकी महिला शाखा के आह्वान के मद्देनजर बिष्णुपुर, काकचिंग, थौबल, इंफाल पश्चिम और इंफाल पूर्व में कर्फ्यू में छूट के घंटों को रद्द किया गया है। उन्होंने बुधवार को घाटी के जिलों के सभी हिस्सों के लोगों से चुराचांदपुर से कुछ किलोमीटर दूर बिष्णुपुर जिले के फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड को हटाने का अनुरोध किया था।

फिलहाल घाटी के सभी पांच जिलों में प्रतिदिन सुबह पांच बजे से शाम छह बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है।

ALSO READ- CG कांग्रेस के प्रत्याशी तय, ब्रेकिंग – मंत्री चौबे ने बताया कब जारी होगी सूची… अधिकांश सीटों पर सिंगल नाम… 

सरकार के प्रवक्ता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री सपम रंजन ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “सरकार सीओसीओएमआई से 6 सितंबर को तोरबुंग के पास फौगाकचाओ इखाई में सेना के बैरिकेड पर हमला करने की प्रस्तावित योजना को वापस लेने की अपील करती है।’

Complete curfew : इस राज्य के पांच जिलों में लगाया गया कर्फ्यू, पूर्ण कर्फ्यू का आदेश जारी

Related Articles