कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के 41 जिलों में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की, सूची जारी
Congress jila adhyaksh ki list jari

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने आज छत्तीसगढ़ के 41 जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने प्रेस रिलीज़ जारी करते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष ने संगठनात्मक प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है और ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।

यह नियुक्तियां संगठन सृजन अभियान के तहत की गई हैं। AICC ऑब्ज़र्वर्स ने हर जिले में विस्तृत समीक्षा की, स्थानीय नेताओं से चर्चा की और उसके बाद अपनी रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को सौंपी, जिसके आधार पर नई टीम का गठन किया गया है।
रायपुर और प्रमुख जिलों में बड़ी नियुक्तियां
- रायपुर सिटी – श्रीकुमार शंकर मेनन
- रायपुर ग्रामीण – राजेंद्र पप्पू बंजारे
- बिलासपुर सिटी – सिधांशु मिश्रा
- बिलासपुर ग्रामीण – महेंद्र गंगोत्री
सुकमा में अहम बदलाव
पूर्व मंत्री कवासी लखमा के बेटे हरीश लखमा को सुकमा ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसे प्रदेश कांग्रेस में एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक नियुक्ति माना जा रहा है।
अन्य प्रमुख जिलों में नियुक्तियां
- कोरबा सिटी – मुकेश कुमार राठौर
- कोरबा ग्रामीण – मनोज चौंवान
- जशपुर – यू. डी. मिन्ज़
- कांकेर – बसंत यादव
- महासमुंद – द्वारिकादिश यादव
- रायगढ़ सिटी – शाखा यादव
- रायगढ़ ग्रामीण – नरेंद्र नेगी
- जांजगीर-चांपा – राजेश अग्रवाल
(पूरी सूची AICC द्वारा जारी दस्तावेज़ों में संलग्न है)

AICC प्रेस रिलीज़ के अनुसार
संगठन सृजन अभियान के तहत हर जिले की रिपोर्ट आने के बाद शीर्ष नेतृत्व ने नियुक्तियों पर अंतिम मुहर लगाई। प्रेस रिलीज़ में कहा गया है कि ये निर्णय पार्टी संगठन को मजबूती देने और जमीनी स्तर पर कांग्रेस की पकड़ बढ़ाने के लिए किए गए हैं।





















