कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत: जनता का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग,कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न – विकास उपाध्याय

जनता का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूँजी है
संकल्प के साथ पश्चिम विधानसभा के वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 एवं दानवीर भामाशाह वार्ड क्र.26 में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न – विकास उपाध्याय
रायपुर (छत्तीसगढ़)। विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम विधानसभा के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की बैठक वीर शिवाजी वार्ड क्र.16 एवं दानवीर भामाशाह वार्ड क्र.26 अंतर्गत मुख्य स्थानों में संकल्प के साथ सम्पन्न हुई। आज इस बैठक में यह संकल्प लिया गया कि बीते 05 वर्षों में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक-एक बूथ के अनुभाग तक पहुँचाने का काम कांग्रेस के कार्यकर्ता को करना है एवं आम जनता से सीधे संवाद कर ज्यादा से ज्यादा कांग्रेस पार्टी से जोड़ने पर चर्चा हुई। पश्चिम विधानसभा की इस बैठक में छत्तीसगढ़ शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। हमारी सरकार कहने में नहीं करने में विश्वास रखती है।
ALSO READ – CM Candy Crush VIDEO: कांग्रेस की अहम बैठक में Candy Crush खेलते हुए दिखे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, VIDEO वायरल, BJP ने कसा तंज
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक के कार्यों की उपलब्धि को बूथ स्तर पर सब को जानकारी उपलब्ध कराना है। साथ ही सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के दिशा निर्देश दिए गए। विधानसभा चुनाव में बूथ की जिम्मेदारी और कार्यों को भी तय किया गया है। पिछले चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिस प्रकार 35 साल बाद इस विधानसभा में जीत का परचम लहराया था, ठीक उसी प्रकार दुगुनी वोट से इस बार भी कार्यकर्ताओं के दम पर इस विधानसभा में जीत को सुनिश्चित किया जाएगा, जिसका संकल्प आज की बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने लिया। विकास उपाध्याय ने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जन-जन तक यह बात पहुँचाना जरूरी है कि जनता का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूँजी है।
ALSO READ – CG BJP EX IAS CANDIDATES IN 2ND LIST: दो पूर्व IAS पर भी भाजपा ने जताया भरोसा.. रायगढ़ ओपी चौधरी तो इस सीट पर भी पूर्व अफसर ठोकेंगे, जानें BJP का टिकट वितरण … ताल
विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस ने शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, व्यापारी, कर्मचारी, युवा सहित महिलाओं के उत्थान के लिए हर वो कार्य पिछले 05 सालों में किये हैं, जिसकी मांग जनता के बीच से आती रही है। कांग्रेस सरकार द्वारा घोषणा पत्र में कहा गया था कि सरकार बनने के पश्चात् गरीबों को उनके मकान का हक पट्टा दिया जाएगा और उस पर अमल करते हुए पट्टा वितरण किया गया। इस पट्टे का लाभ भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भी लिया, लेकिन आम जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं, पट्टा को अवैध घोषित कर रहे हैं, जनता को भड़का रहे हैं।
मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से अपील करता हूँ कि अगर यह पट्टा अवैध है तो कृपया करके पट्टा को संबंधित नगर निगम के जोन कार्यालय में जाकर वापस कर दें। विकास उपाध्याय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 15 साल बनाम 05 साल ही विकास के लिए काफी है। इसका प्रचार और वास्तविकता जनता को घर-घर जाकर बताना है।
ALSO READ – CG TBE NEWS OPINION POLL 2023: छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री की पसंद कौन? सर्वे में जनता ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कांग्रेस की सबसे बड़ी जीत: जनता का प्यार, आशीर्वाद और सहयोग,कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न – विकास उपाध्याय



















