LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढ

Crime News: भतीजे ने तंत्र-मंत्र के शक में की चाचा की हत्या, हंसिया से रेता गला…इलाके में सनसनी

Crime News : जांजगीर-चांपा। जिले के नगर पालिका चांपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 कोटा डबरी में रविवार देर शाम एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। यहां 65 वर्षीय बुजुर्ग राम प्रसाद पाल की उसके ही भतीजे अजीत पाल ने हंसिया से गला रेतकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में घायल राम प्रसाद को तुरंत बीडीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ALSO READ- छत्तीसगढ़ में मंत्रियों के प्रभार में बड़ा फेरबदल, तीन नए मंत्रियों को मिला जिम्मा – देखें पूरी सूची…

मंदिर से लौटते वक्त हुआ हमला

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 7 बजे राम प्रसाद पाल पूजा-पाठ के लिए हनुमान मंदिर गए थे। इसी दौरान आरोपी भतीजा अजीत पाल वहां पहुंचा और हाथ में रखे हंसिया से अचानक उन पर हमला कर दिया। गले पर जोरदार वार से राम प्रसाद मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े।

तंत्र-मंत्र के शक में की हत्या

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अजीत पाल अपने चाचा पर शक करता था कि वे तंत्र-मंत्र करते हैं, जिसकी वजह से उसकी ढाबा दुकान नहीं चल रही और ग्राहक नहीं आ रहे हैं। इसी रंजिश के चलते उसने चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर चांपा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों से पूछताछ और तलाशी अभियान के बाद आरोपी अजीत पाल को हिरासत में लिया गया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त हंसिया भी बरामद कर लिया गया है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 हत्या का मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

ALSO READ- Special Trains in CG: त्योहारों में आसानी से घर पहुंच सकेंगे यात्री, रेलवे ने 10 स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया बड़ा फैसला

Crime News : भतीजे ने तंत्र-मंत्र के शक में चाचा की हत्या, हंसिया से रेता गला…इलाके में सनसनी

Related Articles