LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़

Diwali 2025 Date: 20 या 21 अक्टूबर? किस दिन मनाई जाएगी दिवाली…जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त

Diwali 2025 Date :  नई दिल्ली। दीपावली, रोशनी और खुशियों का त्योहार, हर साल देशभर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इस बार लोगों के बीच दिवाली की तिथि को लेकर भारी संशय है। कहीं लोग कह रहे हैं कि दीपावली 20 अक्टूबर को है, तो कुछ 21 अक्टूबर को ही यह पर्व मनाने की योजना बना रहे हैं।

पंचांग और ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, दीपावली हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष अमावस्या को मनाई जाती है। इस वर्ष अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 3:44 बजे से शुरू होकर 21 अक्टूबर की शाम 5:54 बजे तक रहेगी। ऐसे में यह तय करना मुश्किल हो गया है कि दीपावली किस दिन मनाई जाए। Diwali 2025 Date

20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर – सही तिथि कौन सी?

कुछ बड़े ज्योतिषियों और पंडितों का मानना है कि 21 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना शुभ होगा। उनके अनुसार, इस बार अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर से शुरू होकर 21 अक्टूबर को तीन प्रहर से अधिक समय तक रहेगी। इसलिए, 21 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजन करना अधिक फलदायक माना जा रहा है।

वहीं, कुछ विद्वानों के अनुसार 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना चाहिए। उनका तर्क है कि प्रदोष काल व्यापिनी तिथि 20 अक्टूबर को प्राप्त हो रही है, और कई शहरों में सूर्यास्त शाम 5:30 बजे से बाद होने के कारण इस दिन ही पूजा करना सही रहेगा। पंडितों के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात में मां लक्ष्मी की पूजा का योग अधिक शुभ है, जबकि 21 अक्टूबर को वह योग नहीं बन रहा। इसलिए इस साल महालक्ष्मी पूजन और दीपावली के सभी महत्वपूर्ण कार्य 20 अक्टूबर को ही किए जाएंगे।

Diwali 2025 Date 20 ya 21 October, Janiye sahi tithi aur shubh muhurat
Diwali 2025 Date 20 ya 21 October, Janiye sahi tithi aur shubh muhurat

दिवाली का शुभ मुहूर्त 2025

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस वर्ष 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना सबसे उचित रहेगा। द्रिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर दोपहर 3:44 बजे शुरू होकर 21 अक्टूबर रात 9:03 बजे समाप्त होगी।

लक्ष्मी-गणेश पूजन का सबसे शुभ समय शाम 7:08 बजे से लेकर रात 8:18 बजे तक रहेगा। इस समय को प्रदोष काल और स्थिर लग्न का संयोग माना गया है, जो मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए उत्तम है।

इस बार दिवाली की तैयारी करते समय अपने आसपास के पंडितों और पंचांग की सलाह अवश्य लें। ज्यादातर विशेषज्ञों के अनुसार, 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना अधिक शुभ और फलदायक रहेगा।

Related Articles