LIVE UPDATE
अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Drugs news: Rapido राइडरों के जरिए शहर में सप्लाई हो रही थी MDMA ड्रग्स, 7 लाख की ड्रग्स सहित 10 लाख का माल जब्त

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दिल्ली से चल रहा था ड्रग्स सिंडिकेट, 6 आरोपी गिरफ्तार, ‘Dead Drop System’ का खुलासा

Drugs news / रायपुर। रायपुर में सूखा नशा और सिंथेटिक ड्रग्स के अंतर्राज्यीय नेटवर्क के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली से संचालित ड्रग्स सिंडिकेट का खुलासा किया है और इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU), एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि Rapido राइडरों के जरिए सुनसान जगहों पर ड्रग्स रखकर लोकेशन भेजी जा रही थी, जिसे “Dead Drop System” कहा जाता है।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 48.03 ग्राम MDMA ड्रग्स, 8 पार्टी पिल्स, 9 मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और ड्रग्स सप्लाई में इस्तेमाल किए गए कूरियर बॉक्स जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

जांच में सामने आया कि इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड महेश खड़का और कुसुम हिन्दुजा हैं, जो दिल्ली में रहकर इस ड्रग्स सिंडिकेट का संचालन कर रहे थे। दोनों आरोपी पहले भी वर्ष 2024 में ड्रग्स मामले में जेल जा चुके हैं।

पुलिस के अनुसार, ड्रग्स की सप्लाई के लिए कूरियर लॉजिस्टिक और Rapido बाइक सर्विस का उपयोग किया जा रहा था। आरोपी व्हाट्सएप के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर ड्रग्स की डिलीवरी करते थे और पैसे की लेन-देन के लिए विभिन्न बैंक खातों का इस्तेमाल करते थे।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस का कहना है कि राज्यों के अलग-अलग जिलों में चल रहे अवैध नशे के नेटवर्क की बड़ी कड़ी टूट गई है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

 

01. कुणाल मंगतानी पिता संतोष मंगतानी उम्र 23 वर्ष निवासी श्रद्धा आश्रम के पास काशीराम नगर थाना तेलीबांधा जिला रायपुर।

02. सौरभ डोंगरे पिता संजय डोंगरे उम्र 29 वर्ष निवासी चौरसिया कालोनी मस्जिद के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

03. शुभम राठौर पिता ईश्वर प्रसाद राठौर उम्र 31 वर्ष निवासी कृष्णा नगर शर्मा अस्पताल के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

04. सौरभ यादव पिता परमानंद यादव उम्र 21 वर्ष निवासी खमतराई पुलिस कालोनी थाना खमतराई जिला रायपुर ।

05. महेश सिंग खड़का पिता पिता हीरासिंग खड़का उम्र 28 साल निवासी सी-06 पंचशील विहार अपर ग्राउण्ड फ्लोर शेख सराई साउथ दिल्ली।

06. कुसुम हिन्दुजा पिता स्व. भागचंद हिन्दुजा उम्र 25 साल निवासी एल.आई.जी. 40 अवंति विहार शंकर नगर थाना खम्हारडीह जिला रायपुर।

ड्रग्स सिंडिकेट में आरोपियों की भूमिंका –

01. महेश खड़का एवं कुसुम हिन्दुजा – मास्टर माईंड एवं डिलिवरी नेटवर्क के प्रबंधन।

02. कुणाल मंगतानी – कोरियर से ड्रग्स रिसीव करने वाला।

03. सौरभ यादव, शुभम राठौर एवं सौरभ डोंगरे – ड्रग्स को ग्राहकों तक पहुंचाने वाले रैपिडो राईडर।

जप्त मशरूका

01. 48.03 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स कीमती लगभग 7,00,000/- रूपये।

02. 08 नग पार्टी पिल्स।

03. 09 नग मोबाईल फोन।

04. स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एन जी 8529।

05. ड्रग्स सप्लाई में प्रयुक्त कुरियर बॉक्स।

*कुल अनुमानित कीमती लगभग 10,00,000/- रूपये*

Drugs news: Rapido राइडरों के जरिए शहर में सप्लाई हो रही थी MDMA ड्रग्स, 7 लाख की ड्रग्स सहित 10 लाख का माल जब्त

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *