LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़

CG NEWS: DSP पर चाकू से हमला, जिले में वारदात से मचा हड़कंप, युवक–युवती गिरफ्तार….HDFC बैंक के सामने हुई घटना

सुकमा में पदस्थ DSP पर चाकू से हमला

CG NEWS : DSP पर चाकू से हमला : दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सुकमा जिले में पदस्थ डिप्टी एसपी (SDOP) तोमेश वर्मा पर शुक्रवार को दिनदहाड़े चाकू से हमला किया गया। यह वारदात जिला मुख्यालय दंतेवाड़ा में कलेक्टर कार्यालय के पास एचडीएफसी बैंक के सामने उस समय हुई, जब डीएसपी बैंक से पैसा निकालकर बाहर निकल रहे थे। हमले में डीएसपी गंभीर रूप से घायल हो गए, हालांकि फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। CG NEWS 

dsp attack

ALSO READ- Chhattisgarh Air Pollution : रायपुर की हवा में जहर ! छत्तीसगढ़ की हवा कितनी खतरनाक? AQI 259 के पार …. जानिए इससे होने वाले गंभीर नुकसान और आगे क्या होगी स्थिति

चेहरे पर चाकू से हमला, मौके पर मचा हड़कंप CG NEWS

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही डीएसपी तोमेश वर्मा बैंक से बाहर आए, तभी एक युवक ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमलावर ने डीएसपी के चेहरे के बाईं ओर चाकू से गहरी चोट पहुंचाई। अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई और आम लोग दहशत में आ गए।

घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर को दबोच लिया और सड़क के डिवाइडर के पास उसके हाथ बांधकर काबू में कर लिया। घायल डीएसपी को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

ALSO READ- Chhattisgarh Sex Racket News: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, महिला समेत 7 लोग हिरासत में, होटल मैनेजर भी गिरफ्तार..

दुर्ग से पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा पहुंचा हमलावर

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमला पूरी तरह पूर्व नियोजित था। हमलावर की पहचान रविशंकर साहू, निवासी दुर्ग के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी दुर्ग से सुकमा आया और वहां से डीएसपी तोमेश वर्मा का लगातार पीछा करता हुआ दंतेवाड़ा पहुंच गया। मौका मिलते ही उसने सरेराह हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि हमलावर एक युवती के साथ कार से आया था, जिसे भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दोनों को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

ALSO READ- Raipur Rave Parties: अब नशे का अड्डा बना फार्महाउस, पूल से लेकर न्यूड पार्टी तक.. रायपुर में खूब फल-फूल रही ये 5 सीक्रेट पार्टियां! नए साल से पहले जाम और नशे की खुमारी

पुरानी रंजिश और अदालती विवाद की आशंका

दंतेवाड़ा के एडिशनल एसपी आर.के. बर्मन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हमलावर और घायल डीएसपी के बीच दुर्ग में चल रहे एक अदालती मामले को लेकर पुरानी रंजिश थी। शुरुआती जांच में इसी विवाद को हमले की प्रमुख वजह माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है ताकि हमले के पीछे की पूरी सच्चाई सामने लाई जा सके।

ALSO READ- Raipur News: फार्म हाउस में पुलिस का छापा….21 युवक-युवतियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार ….रायपुर में नए साल से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिनदहाड़े एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर इस तरह का हमला होने से प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है।

फिलहाल डीएसपी तोमेश वर्मा का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

ALSO READ- Soumya Chaurasia कौन हैं, क्यों गईं जेल? शराब घोटाले से जुड़ा पूरा मामला शुरू से समझिए….

CG NEWS: DSP पर चाकू से हमला, जिले में वारदात से मचा हड़कंप, युवक–युवती गिरफ्तार….HDFC बैंक के सामने हुई घटना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *