ब्रेकिंग न्यूज़देशमनोरंजनराज्य

ED Notice To Gauri Khan: गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग का मामला

ED Notice To Gauri Khan : नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख़ खान की पत्नी गौरी खान से जुडी एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ED ने गौरी खान को नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है गौरी को ये नोटिस करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग के मामले में भेजा गया है। ये कार्रवाई रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप घोटाले के सिलसिले में जुड़ी हुई है।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

Tulsiani Group की ब्रांड एंबेसडर हैं गौरी खान

ED Notice To Gauri Khan : बता दें कि, गौरी खान Tulsiani Group की ब्रांड एंबेसडर हैं। Tulsiani Group पर 30 करोड़ के घोटाले का आरोप है। घोटाले के इस आरोप में गौरी का बयान ED के लिए बहुत ज्यादा जरुरी है। ED अपनी पूछताछ में गौरी से इस बात की जानकारी लेगी कि तुलसियानी ग्रुप ने गौरी खान को कितना पारिश्रमिक दिया था और उनके बीच क्या समझौता हुआ था।

ALSO READ- couple romancing on bike Video: चलती बाइक पर रोमांस करते कपल का VIDEO वायरल

दर्ज होगा गौरी खान का बयान

ED Notice To Gauri Khan : आपकी जानकारी के लिए बता दें, गौरी खान Tulsiani Group पर लगे घोटाले के आरोप का हिस्सा है। इसलिए उनका बयान भी दर्ज किया जाएगा। ये तुलसियानी ग्रुप लखनऊ से है। इसलिए ED लखनऊ ने ये नोटिस जारी किया है। मुंबई की लोकल यूनिट से नोटिस गौरी खान को दिया जाएगा।

ED Notice To Gauri Khan : गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग का मामला

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles