ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराज्य

‘पीछे हटो सब’, सोहेल के बर्थडे पर गुस्से में Salman Khan को देख लोगों ने कहा- शुक्र है कि ये ड्राइव नहीं कर रहे

सलमान खान मंगलवार को बीती रात भाई सोहेल खान का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पूरे परिवार के साथ नजर आए। इसी बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त खूब नजर आ रहा है।

इस वीडियो में सलमान गुस्से में दिख रहे हैं और उनका कार के इर्द-गिर्द मौजूद पपाराजी पर वह भड़कते भी दिख रहे हैं। सलमान आंखें तरेरते हुए सबसे कह रहे हैं- पीछे हटे सब।

ALSO READ- Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट 

मंगलवार की रात सलमान खान की पूरा परिवार साथ नजर आया। मौका भी खास था। सबसे छोटे भाई सोहेल का बर्थडे सबने मिलकर धूमधाम से मनाया।

इस सेलिब्रेशन में सलमान खान के अलावा उनके पापा सलीन खान, मां सलमा, हेलेन, अर्पिता, आयुष, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री जैसे परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ क्लोज फ्रेंड्स भी पहुंचे थे।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

लोगों ने कहा- अच्छा हुआ भाई ड्राइविंग नहीं कर रहा

जहां घर के सभी सदस्य खुशी-खुशी कैमरे के सामने पोज़ दे रहे थे वहीं सलमान खान नाराज दिखे। वह वहां मौजूद फोटोग्राफर्स पर ही भड़क उठे, जिन्होंने उनकी फोटो खींचने के लिए कार को घेर रखा था। सलमान काफी गुस्से में दिख रहे हैं। अब लोग उनके इस वीडियो पर कॉमेंट कर रहे हैं।

एक ने कहा- अच्छा हुआ भाई ड्राइव नहीं कर रहे। एक और ने कहा- बोलने की भी जरूरत नहीं थी भाई, गुस्से से भरी आंख बस उनको दिखा देना था। एक अन्य यूजर ने कहा- ये तो आंखों से डरा रहे हैं। एक ने कहा- टाइगर 3 फ्लॉप होने के बाद सदमे में लग रहे बेचारे।

ALSO READ- BOLLYWOOD BREAKINNG : गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग का मामला 

 


‘पीछे हटो सब’, सोहेल के बर्थडे पर गुस्से में Salman Khan को देख लोगों ने कहा- शुक्र है कि ये ड्राइव नहीं कर रहे

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles