Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2023: कल है गणेश चतुर्थी उत्सव, गणपति बप्पा की पूजा, स्थापित करते समय खास बातों का ध्यान रखें, जानें कैसे करें बप्पा की मूर्ति की सजावट

Ganesh Chaturthi Puja Date, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri List, Ganesh Mantra, Shri Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics : भगवान गणेश की अराधना का सबसे बड़ा त्योहार गणेश चतुर्थी इस वर्ष 19 सितंबर को मनाया जाएगा। मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को दोपहर के समय भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस शुभ दिन पर ही हर साल गणेश चतुर्थी यानि गणेशोत्सव का त्योहार (Ganeshotsav 2023 Date) मनाया जाता है। गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi Utsav 2023 Date) thebharatexpress.com का उत्सव पूरे 10 दिनों तक चलता है जिसका समापन अनन्त चतुर्दशी (Anant Chaturdashi 2023 Date) पर होता है जिसे गणेश विसर्जन (Ganesh Visarjan 2023 Date) नाम से जाना जाता है। अनन्त चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु बड़े ही धूम-धाम से सड़क पर जुलूस निकालते हुए भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन (Ganesh Utsav 2023 Date) करते हैं।
ALSO READ – Hartalika Teej 2023: हरतालिका तीज आज… जानिए व्रत का महत्व, आज के दिन हैं ये 3 शुभ मुहूर्त…
Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2023: जानें गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त 2023
- गणेश चतुर्थी कब है 2023- 19 सितंबर 2023, मंगलवार
- गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त 2023- 11:01 AM से 01:28 PM
- गणेश विसर्जन कब है- 28 सितंबर 2023, बृहस्पतिवारthebharatexpress.com
- गणेश चतुर्थी पर वर्जित चन्द्रदर्शन का समय- 09:45 AM से 08:44 PM
- गणेश चतुर्थी तिथि प्रारम्भ- 18 सितम्बर 2023 को 12:39 PM बजे
- गणेश चतुर्थी तिथि समाप्त – 19 सितम्बर 2023 को 01:43 PM बजे
Ganesh Chaturthi Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी 2023 पूजा विधि
- -इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
- -घर में भगवान गणेश की मूर्ति विधि विधान स्थापित करें।
- -गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए एक चौकी लें और उस पर लाल या पीला रंग का कपड़ा बिछाएं।
- -फिर भगवान गणेश की विधि विधान पूजा शुरू करें।thebharatexpress.com
- -सबसे पहले गणेश जी की मूर्ति को गंगाजल से पवित्र करें और फूल, दूर्वा आदि अर्पित करें।
- -इसके बाद गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
- -फिर अगरबत्ती, धूप और दीप जलाकर गणेश भगवान की आरती करें।
Ganesh Mantra: गणेश भगवान के मंत्र
- -ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा
- -ॐ एकदन्ताय विहे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्तिः प्रचोदयात्
- -ॐ नमो गणपतये कुबेर येकद्रिको फट् स्वाहा
- -वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ, निर्विघ्नं कुरुमे देव सर्वकार्येषु सर्वदा
गणेश चतुर्थी की पूजा विधि, मंत्र, कथा, आरती, महत्व, thebharatexpress.com गणपति बप्पा की मूर्ति की सजावट और इस पर्व के बारे में सबकुछ जानने के लिए बने रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग पर…
Shri Ganesh Ji Ki Aarti Lyrics Written (गणेश भगवान की आरती)
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
एक दंत दयावंत,
चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे,
मूसे की सवारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
पान चढ़े फल चढ़े,
और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे,
संत करें सेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥thebharatexpress.com
अंधन को आंख देत,
कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत,
निर्धन को माया ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
‘सूर’ श्याम शरण आए,
सफल कीजे सेवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
दीनन की लाज रखो,
शंभु सुतकारी ।
कामना को पूर्ण करो,
जाऊं बलिहारी ॥
जय गणेश जय गणेश,
जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती,
पिता महादेवा ॥
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी कब मनाई जाती है
गणेश चतुर्थी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाई जाती है।thebharatexpress.com मान्यता है कि इसी दिन भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस त्योहार का खास महत्व होता है।
Ganesh Chaturthi 2023: गणेश चतुर्थी क्यों मनाई जाती है
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म की खुशी में मनाई जाती है। thebharatexpress.com ऐसी मान्यता है कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिन हर साल गणेश जन्मोत्सव का त्योहार मनाया जाता है। thebharatexpress.com
Ganesh Chaturthi Puja Vidhi: गणेश चतुर्थी 2023 पूजा विधि
- -इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करें।
- -घर में भगवान गणेश की मूर्ति विधि विधान स्थापित करें।
- -गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए एक चौकी लें और उस पर लाल या पीला रंग का कपड़ा बिछाएं।
- -फिर भगवान गणेश की विधि विधान पूजा शुरू करें।
- -सबसे पहले गणेश जी की मूर्ति को गंगाजल से पवित्र करें और फूल, दूर्वा आदि अर्पित करें।
- -इसके बाद गणेश जी को मोदक अर्पित करें।
- -फिर अगरबत्ती, धूप और दीप जलाकर गणेश भगवान की आरती करें।
Ganesh Chaturthi Puja Muhurat 2023: कल है गणेश चतुर्थी उत्सव, गणपति बप्पा की पूजा, स्थापित करते समय खास बातों का ध्यान रखें, जानें कैसे करें बप्पा की मूर्ति की सजावट



















