कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT Raid, नोट गिनते-गिनते मशीनें खराब: पैसों से भरी आलमारी की तस्वीर देखी आपने…

कॉन्ग्रेस सांसद के ठिकानों पर IT Raid, झारखंड के कॉन्ग्रेस के राज्यसभा सांसद Dheeraj Sahu के ठिकानों पर आयकर विभाग को छापेमारी में करोड़ों की नकदी मिली है। यहाँ अलमारियों में भर कर पैसा रखा गया था जिसका कोई हिसाब किताब नहीं था। अब आयकर ने यह बरामदगी की है। उनके अन्य कई ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है। Rajya Sabha MP Dheeraj Sahu
आयकर विभाग ने यह छापेमारी झारखंड और ओडिशा के कई शहरों में की है। सांसद धीरज साहू के राँची और लोहरदगा स्थित आवास के अतिरिक्त उनके नजदीकियों के ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और कालाहांडी में स्थित ठिकानों पर भी छापेमारी हुई है। यह टीम बुधवार (6 दिसंबर 2023) से ही छापेमारी कर रही है।
Income Tax (I-T) Department conducted raids at Boudh Distilleries Private Limited in Odisha and Jharkhand and recovered huge cache of currency notes from the premises linked to the company till yesterday. According to officials searches are going at Bolangir & Sambalpur in Odisha… pic.twitter.com/A5SWUdDNUm
— ANI (@ANI) December 7, 2023
धीरज साहू से सम्बंधित बौध डिस्टलरी में भी आयकर विभाग ने छापा मारा है। इन सब ठिकानों से आयकर विभाग को इतना नकदी मिली है कि उसे गिनने के लिए मशीने कम पड़ रही हैं। एक अलमारी की तस्वीर भी सामने आई है जिसमें नोटों की गड्डियाँ रखी हुई देखी जा सकती हैं।
रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कल तक केवल ₹50 करोड़ की गिनती हो पाई थी जिसके बाद मशीनों ने काम करना बंद कर दिया। अभी भी गिनती जारी है, कुछ मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यह आँकड़ा सैकड़ों करोड़ में जा सकता है।
ओडिशा के भीतर हुई छापेमारी में यह जानकारी सामने आई है कि यह धीरज साहू के करीबी डब्ल्यू साहू के ठिकानों पर हुई है जिनका ओडिशा के भीतर शराब का बड़ा कारोबार है। यहाँ बौध डिस्टलरी के रायगढ़, बोलांगीर और संबलपुर स्थित यूनिट पर छापेमारी हुई हुई है।
#WATCH | Odisha: Income Tax conducts raid at the Corporate office of Boudh Distillery Limited, in Khordha, Bhubaneswar. pic.twitter.com/ys3426ou3v
— ANI (@ANI) December 7, 2023
यह छापेमारी आयकर विभाग की ओडिशा, कोलकाता और झारखंड की आयकर विभाग की टीम कर रही हैं। रांची स्थित आवास पर हुई छापेमारी में टीम ने यहाँ काम करने वाले स्टाफ को अंदर घुसने नहीं दिया और उन्हें नोटिस देकर लौटा दिया।
धीरज साहू वर्ष 2018 से झारखंड से राज्यसभा सांसद हैं। इससे पहले भी एक बार वह कॉन्ग्रेस से राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। वह राज्य में कॉन्ग्रेस के बड़े नेताओं में शुमार हैं। हालाँकि अब उनके ओडिशा और झारखंड स्थित ठिकानों से करोड़ों की नकदी बरामद हो रही है। जल्द ही इससे जुड़ी अन्य जानकारियाँ सामने आएँगी।



















