LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

JCI Raipur Noble : हनुमान जन्मोत्सव 2026 का भव्य आयोजन – JCI Raipur Noble द्वारा 1 अप्रैल को

रायपुर। धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता एवं भक्ति भाव को समर्पित एक भव्य आयोजन के रूप में हनुमान जन्मोत्सव 2026 का आयोजन JCI Raipur Noble द्वारा दिनांक 1 अप्रैल 2026 को सायं 6:30 बजे से 10:00 बजे तक मारुति मंगलम, गुढ़ियारी, रायपुर में किया जा रहा है।

इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहेगा प्रख्यात सुंदरकांड वाचक पं. प्रेम प्रकाश दुबे जी (मुंबई) द्वारा सुमधुर एवं भावपूर्ण सुंदरकांड पाठ, जो भक्तों को भक्ति रस में सराबोर करेगा। उनके साथ प्रयागराज से आए संगीतज्ञों की टीम भी अपनी प्रस्तुति देगी।

कार्यक्रम में विशेष रूप से 1008 श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जो पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देगा। इसके साथ ही सवामणी भोग अर्पित किया जाएगा तथा भव्य महा मंगल आरती के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए प्रसादी वितरण किया जाएगा।

कार्यक्रम स्थल पर राम दरबार की विशेष स्थापना एवं पूजा-अर्चना की जाएगी, जिससे आयोजन की आध्यात्मिक गरिमा और अधिक बढ़ेगी। इस अवसर पर प्रदेश के गणमान्य अतिथि, मंत्रीगण, समाजसेवी एवं हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल, शीतलन, सुरक्षा, पार्किंग, चिकित्सा एवं अग्निशमन की समुचित व्यवस्था की गई है।

JCI Raipur Noble द्वारा शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस भव्य धार्मिक आयोजन का लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

 

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *