देशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट

  • Kangana Ranaut अब आखिरकार बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव 2024 लड़ेंगी
  • Kangana Ranaut का नाम लंबे समय से चुनाव लड़ने के लिए सामने आ रहा था
  • पिता ने बताया कि उनकी बेटी पार्टी की किस सीट से चुनाव लड़ेगी, ये कंफर्म नहीं है

Bollywood actress Kangana Ranaut की फिल्मों के लिए तो ये साल शुभ नहीं रहा। लेकिन जाते-जाते उन्हें 2023 ने बड़ी सौगात दे दी है। खबर है कि वह अब लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी। लंबे समय से इस बात की चर्चा हो रही थी।

लोग दावा कर रहे थे कि वह सांसद बनने के लिए मैदान में उतरेंगी। और अब उनके पापा ने ही इस पर मुहर लगा दी है। बता दिया है कि भारतीय जनता पार्टी यानी BJP की तरफ से वह खड़ी होंगी। लेकिन किस सीट से, ये तय करना अभी बाकी है।

ALSO READ- BOLLYWOOD BREAKINNG : गौरी खान को ED ने भेजा नोटिस, करोड़ो रुपए की मनी लांड्रिंग का मामला 

अमरदीप रनौत ने पोर्टल को बताया कि कंगना बीजेपी के टिकट पर ही चुनाव लड़ेंगी, लेकिन वह कहां से चुनाव लड़ेंगी इसका फैसला पार्टी को करना है। रविवार को कंगना ने कुल्लू के शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ बैठक की।

इसके बाद से ही कंगना के बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गईं। हालांकि, अब उनके पिता ने साफ कर दिया है कि वह अगले साल चुनाव लड़ेंगी।

ALSO READ- CG Dhan Kharidi Bonus: धान खरीदी और Bonus को लेकर मुख्य सचिव की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

कंगना किस सीट से लड़ेंगी चुनाव?

कंगना ने अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर जिस तरह वह पोस्ट करती हैं, उससे लोगों को लगा ही था कि अब पक्का ये चुनाव तो लड़ेंगी ही। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में RSS का एक कार्यकम हुआ था, जिसमें कंगना रनौत शामिल हुई थीं।

वैसे रिपोर्ट्स में अटकले जताई जा रही हैं कि एक्ट्रेस मंडी या फिर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी कंफर्म नहीं।

ALSO READ- पहली शादी के भी दूसरी से शादी, फिर छोड़ देने की धमकी देकर 10 लाख रुपए लिए … पीड़ित महिला ने दर्ज करायी रिपोर्ट

कंगना रनौत की आने वाली फिल्में

वर्क फ्रंट की बात करें, तो कंगना को आखिरी बार एरियल एक्शन फिल्म ‘तेजस’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। अब वह अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म पहले नवंबर 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिल्म को 2024 तक बढ़ा दिया गया है। इसमें श्रेयस तलपड़े, अनुपम खेर, दिवंगत सतीश कौशिक और महिमा चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

ALSO READ- GROOM DIES ON WEDDING DAY: दुल्हन को देखते ही दूल्हे की हो गई मौत, निकाह पढ़ते-पढ़ते थम गई सांसें

Kangana Ranaut लड़ेंगी 2024 लोकसभा चुनाव, पिता बोले- जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, BJP से बेटी को मिलेगा टिकट

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles