छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Kawardha Accident: कवर्धा हादसा में मृतकों की संख्या 19 हुई, PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने जताया दुःख …

Kawardha Accident News कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा Kawardha  में हुए हादसे में मृत लोगों की संख्या 19 हो गई है। मृतकों में 18 महिला और एक पुरुष शामिल है। इस घटना में पीएम मोदी PM Modi ने दुःख जताया है।

प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर लिखा ‘छत्तीसगढ़ के कवर्धा Kawardha में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’


 

जानिए हादसा कैसे हुआ

दरअसल, ये पूरी घटना कवर्धा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी घाटी की है। Kawardha Accident News यह एरिया पंडरिया विकासखंड में आता है। सेमरहा गांव के रहने वाले मजदूर तेंदूपता तोड़ने बाहपानी के जंगल पहुंचे थे।

सभी पिकअप में सवार थे। वापसी में बाहपानी घाटी में मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 18 मजदूरों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ड्राइवर सुरक्षित है।

ALSO READ- Ebrahim Raisi Helicopter Crash Death News: ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलिकॉप्टर crash में मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि ब्रेक फेल हो गया था और लग नहीं रहा था। ड्राइवर ने आवाज देकर कहा कि ब्रेक फेल हो गया है आप लोग कूद जाइए। इसमें महिलाएं कूद नहीं पाई। जिसके चलते महिलाओं में मृतिको की संख्या ज्यादा है।

हादसे की खबर मिलाने की बाद मौके पर कुकदुर पुलिस पहुंची है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शी की सूचना पर घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर स्थित एक अस्पताल के डॉक्टरभी पहुंचे थे। घटना स्थल से जिला मुख्यालय कवर्धा की दूरी 70 किलोमीटर और ब्लॉक मुख्यालय पंडरिया की दूरी मात्र 35 किलोमीटर है।

नीचे देखें मृतकों के नाम….

मृतकों में 48 वर्षीया मिला बाई, 40 वर्षीया टीकू बाई, 45 वर्षीया सिरदारी गोंड, 35 वर्षीय जनीमा बाई, 60 वर्षीया मुंगिया बाई, 62 वर्षीया झंगलो बाई, 50 वर्षीया सिया बाई, 15 वर्षीया किरण, 35 वर्षीय पटोरीन बाई, 48 वर्षीया घनईया बाई, 35 वर्षीया शांति बाई, 40 वर्षीया प्यारी बाई, 16 वर्षीया सोनम बाई है। सभी आदिवासी गोंड समुदाय से आते है।

ALSO READ- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए 10 ग्राम सोने का रेट

घायलों के नाम

जबकि घायलों में 45 वर्षीया मुन्नी बाई, 52 वर्षीया धान बाई, 22 वर्षीया ममता, 50 वर्षीय गुलाब सिंह है। सभी ग्राम सेमरहा विकासखंड पंडरिया निवासी है। मामले में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी ट्वीट कर संवेदना व्यक्त की है।

मुख्यमंत्री साय ने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 15 ग्रामीणों के निधन एवं 7 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।

Kawardha Accident News PM Modi
Kawardha Accident News PM Modi

घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूँ। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, मृतकों में 14 महिलाएं शामिल

Kawardha Accident: कवर्धा हादसा में मृतकों की संख्या 19 हुई, PM मोदी, राष्ट्रपति और अमित शाह ने जताया दुःख …

Related Articles