LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़छत्तीसगढराज्य

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, मृतकों में 14 महिलाएं शामिल

Kawardha Accident News : छत्तीसगढ़ के Kawardha जिले के कुकदुर में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया. यहां एक पिकअप वाहन पलटने से 18 लोगों की मौत हो गई. बैगा आदिवासी तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे.

उसी समय बाहपानी के पास खाई में पिकअप वाहन जा गिरी. पिकअप में 25-30 सवार लोग थे. हादसे में 18 लोगों की मौके पर मौत हो गई. सभी कुई के रहने वाले बताये जा रहे हैं. यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है.

ALSO READ- Ebrahim Raisi Helicopter Crash Death News: ईरान के राष्ट्रपति Ebrahim Raisi की हेलिकॉप्टर crash में मौत, विदेश मंत्री की भी गई जान

छत्तीसगड़ के कवर्धा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव (SP Abhishek Pallav) ने भी घटना की पुष्टि की है. बताया जा रहा है कि मृतकों में 14 महिलाएं शामिल हैं. वहीं इस हादसे में आठ लोग घायल हुए हैं.

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने जताया शोक

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव (Deputy Chief Minister Arun Sao) ने कवर्धा हादसे पर कहा, “यह बहुत दुखद घटना है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) राहत और बचाव कार्य के लिए अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं.

जांच के बाद हादसे के कारण का पता चलेगा. प्रशासन अभी लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है. जांच के बाद जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई होगी.”


 

तेंदूपत्ता तोड़ने गए थे ग्रामीण

पुलिस अधिकारियों (SP Abhishek Pallav) ने बताया कि यह हादसा जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बाहपानी गांव के करीब हुआ है. उन्होंने बताया कि कुई गांव के रहने वाले ग्रामीण तेंदूपत्ता एकत्र करने गए थे और जब वे एक पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे तभी बाहपानी गांव के करीब वाहन एक खाई में गिर गया जिससे उसमें सवार कई लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए.


 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया.

घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि इस संबंध में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

ALSO READ- Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानिए 10 ग्राम सोने का रेट

kawardha accident news
kawardha accident news

Kawardha Accident News: छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, पिकअप पलटने से 18 लोगों की मौत, मृतकों में 14 महिलाएं शामिल

Related Articles