LIVE UPDATE
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

Kisan Karj Mafi CG: CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…. कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का होगा कर्जमाफ

रायपुर : विधानसभा चुनाव का आगाज होने के बाद सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। सियासी घमासान के बीच सीएम भूपेश बघेल ने एक बार फिर किसानों पर बड़ा दांव खेला है। सीएम भूपेश बघेल ने फिर किसानों की कर्जमाफी करने का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।

ALSO READ- CG CONGRESS CANDIDATE 3RD LIST: छत्तीसगढ़ कांग्रेस तीसरी सूची जारी, 7 प्रत्याशियों का नाम जारी

बता दें कि पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने किसानों से वादा किया था कि सरकार बनते ही किसानों की कर्जमाफी की जाएगी। वहीं, सरकार बनते ही भूपेश सरकार ने किसानों को कर्ज माफ किया था। इससे पहले सीएम भूपेश बघेल ने किसानों को पहले ही ये दावा किया है कि इस सीजन से उनकी सरकार 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करेगी।

ALSO READ- रायपुर उत्तर से कुलदीप जुनेजा….और इन उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

वहीं, कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर कुमारी शैलजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि कांग्रेस जल्द ही घोषणा पत्र जारी करेगी। उन्होंने बताया था कि घोषणा पत्र समिति की दो बैठकें हो चुकी है और अगली बैठक के बाद घोषणा पत्र जारी कर दी जाएगी।

Kisan Karj Mafi CG: CM भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा…. कांग्रेस की सरकार आते ही किसानों का होगा कर्जमाफ

 

Related Articles