LIVE UPDATE
छत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी योजना

Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले तोहफा, खातों में पहुंचे इतने लाख रुपए, सीएम साय बोले

होली से पहले किसानों को 10,324 करोड़ की सौगात! कृषक उन्नति योजना से 25 लाख किसानों के खाते में सीधे पैसा

Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh : रायपुर/बिल्हा। छत्तीसगढ़ सरकार की कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित आदान सहायता राशि वितरण समारोह में प्रदेश के 25.28 लाख किसानों के खातों में 10,324 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित की।

इनमें बिलासपुर जिले के 1,25,352 किसान शामिल हैं, जिनके खातों में 494.38 करोड़ रुपए भेजे गए।

ALSO READ- CG IAS Transfer 2026: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर और अधिकारियों की नई पोस्टिंग

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि 25 लाख से अधिक किसानों ने इस वर्ष धान बेचा है और होली से पहले किसानों को सम्मान देने के उद्देश्य से यह राशि सीधे खातों में ट्रांसफर की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी है और शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण, समय पर भुगतान और सर्वाधिक धान मूल्य जैसी व्यवस्थाएं लागू की गई हैं।

उन्होंने बताया कि भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में भी सहायता राशि अंतरित की जा रही है तथा सिंचाई, खाद सब्सिडी और सहकारिता को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।

ALSO READ – CG Budget 2026 : राजधानी में बनेंगे नए फ्लाईओवर और पुल, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

263 विकास कार्यों की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया तथा 247.18 करोड़ रुपए की लागत के 82 नए कार्यों का शिलान्यास किया।

उन्होंने चकरभाटा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन, मंगला में माध्यमिक शाला को हाई स्कूल में अपग्रेड, रहंगी खेल मैदान में बाउंड्रीवॉल निर्माण, सतनामी समाज और आदिवासी समाज के सामुदायिक भवनों के लिए 50-50 लाख रुपए देने की घोषणा भी की।

ALSO READ- CG IAS Promotion News: छत्तीसगढ़ के 7 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को IAS में प्रमोशन, DOPT ने जारी की अधिसूचना

कृषि बजट और किसान सशक्तिकरण

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2026-27 के बजट में कृषि के लिए 13 हजार करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों को 6,000 रुपए की सम्मान निधि दी जा रही है और राज्य सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने किसानों से फसल विविधीकरण अपनाने की अपील की और दलहन-तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर दिया।

किसानों से सीधा संवाद

मुख्यमंत्री ने वर्चुअली किसानों से संवाद भी किया। जगदलपुर, कोरबा और जांजगीर के किसानों ने राशि मिलने पर आभार जताया। कई किसानों ने बताया कि वे इस राशि का उपयोग घर निर्माण, खेती सुधार और त्योहार मनाने में करेंगे।

Krishak Unnati Yojana Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के किसानों को होली से पहले तोहफा, खातों में पहुंचे इतने लाख रुपए, सीएम साय बोले

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *