Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! पात्र होने के बाद भी कटी महिलाओं के नाम

Ladli Behna Yojana : बुरहानपुर। लाडली बहना योजना को लेकर बुरहानपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कई पात्र महिलाओं के नाम अचानक सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे वे योजना के लाभ से वंचित हो गई हैं। फिलहाल करीब 15 से अधिक महिलाएं ऐसी हैं जो योजना की राशि से वंचित हो गई हैं। Ladli Behna Yojana
ऑपरेटर की गलती बनी मुसीबत
पार्षदों और पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि वार्डों में सर्वे के दौरान ऑपरेटरों की गलती से समग्र आईडी से उनके नाम काट दिए गए, जबकि वे पूरी तरह से पात्र थीं। इस लापरवाही की वजह से महिलाएं अब अपात्र बताई जा रही हैं और उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
फरियाद लेकर पहुंचीं प्रशासन के पास
पीड़ित महिलाओं ने कहा कि पहले उन्हें योजना की किस्त मिल रही थी, लेकिन अब अचानक नाम कट जाने से वे परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि वे लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर लगा रही हैं, ताकि उनका नाम फिर से योजना में जोड़ा जा सके और उन्हें न्याय मिल सके।
Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! पात्र होने के बाद भी कटी महिलाओं के नाम



















