अपराधछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

5 साल की मासूम से दुष्कर्म: Durg में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आक्रोशित भीड़ ने उतई थाने का किया घेराव

Durg में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आक्रोशित भीड़ ने उतई थाने का किया घेराव

5 साल की मासूम से दुष्कर्म / दुर्ग | विशेष रिपोर्ट / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। उतई थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की डॉक्टरों द्वारा पुष्टि होने के बाद पूरे इलाके में भारी आक्रोश फैल गया है। गुस्साए ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने उतई थाने का घेराव कर आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

ALSO READ- RTO Babu Arrested: रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार, 14 हजार की घूस लेते ACB ने पकड़ा

घटना का पूरा विवरण

जानकारी के अनुसार, बच्ची सुबह करीब 11 बजे स्कूल से घर लौटी थी। इसके बाद वह दादी से पैसे लेकर पास की दुकान जाने निकली, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा तलाश शुरू करने पर एक खंडहरनुमा घर के पास झाड़ियों में एक बोरी हिलती हुई दिखाई दी।

जब ग्रामीणों ने बोरी खोली, तो बच्ची का मुंह तकिए के कवर से बंधा हुआ था और वह डरी-सहमी हालत में मिली। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद फिलहाल बच्ची सुरक्षित बताई जा रही है और स्वास्थ्य लाभ ले रही है।

ALSO READ-,Online Betting News: ऑनलाइन सट्टा का भंडाफोड़, हिस्ट्रीशीटर समेत 6 गिरफ्तार, 9 लाख से ज्यादा नगदी जब्त

आरोपी हिरासत में

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान धनेश्वर साहू उर्फ जनता साहू (40 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया और बेहोश होने पर बोरी में बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और ग्रामीण उतई थाने पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने थाने के सामने धरना देते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी सजा की मांग की और “फांसी दो-फांसी दो” के नारे लगाए। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

ALSO READ- Police Bharti 2025 Result: पुलिस आरक्षक भर्ती का रिजल्ट जारी, 7500 पदों के लिए हुई थी भर्ती, ऐसे चेक करें परिणाम

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। दोषी को सख्त सजा दिलाने के लिए प्रक्रिया तेज की जा रही है।

न्याय की मांग तेज

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा और भय का माहौल है। स्थानीय लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए, आरोपी को जल्द से जल्द कड़ी सजा (फांसी) दी जाए और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए।

5 साल की मासूम से दुष्कर्म: Durg में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आक्रोशित भीड़ ने उतई थाने का किया घेराव

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है। Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *