LIVE UPDATE
नौकरी और कर्मचारीब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरकारी खबर

Mahtari Vandan Yojana 1st Installment: इस दिन महिलाओं के खातों में आएगी महतारी वंदन योजना की 1st राशि, आवेदन से चूके लोगों को फिर मिलेगा मौका

Mahtari Vandan Yojana 1st Installment : रायपुर। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में 20 फरवरी को शाम 6 बजे के बाद आवेदन लेने का सिलसिला थम गया है। आवेदनों के सत्यापन के उपरांत जल्द ही अनंतिम सूची जारी की जाएगी।

अनंतिम सूची जारी करने के बाद दावा आपत्ति भी ली जाएगी। दावा आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। पहले चरण में जितने भी आवेदन आएंगे, उनके सत्यापन के बाद प्रथम बार डीबीटी के माध्यम से आधार लिंक बैंक खातों में मार्च माह की राशि, मार्च माह में ही अंतरित की जाएगी।

Mahtari Vandan Yojana 1st Installment

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छत्तीसगढ़ की जनता को दी गई गारंटी पूरी करने जा रही है। योजना के तहत छत्तीसगढ़ की पात्र विवाहित महिलाओं के खाते में प्रति माह एक हजार रूपए, इस प्रकार साल में 12 हजार रुपए अंतरित किए जाएंगे।

Mahtari Vandan Yojana 1st Installment
Mahtari Vandan Yojana 1st Installment

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक 70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके है। महतारी वंदन योजना के प्रथम चरण में आवेदनों के प्राप्त होने के साथ-साथ सत्यापन की कार्यवाही भी की जा रही है। प्रथम चरण के बाद फिर से अगले चरण में पात्र हितग्राहियों को आवेदन करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। यह प्रक्रिया सतत् चलती रहेगी।

Related Articles