LIVE UPDATE
देशदुनियाब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा

Modi security alert नई दिल्ली : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अमेरिकी स्पेशल फोर्स अफसर टेरेंस अर्वेल जैक्सन की रहस्यमयी मौत ने दक्षिण एशिया की खुफिया एजेंसियों में हलचल मचा दी है। रिपोर्ट के अनुसार जैक्सन को भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैनात किया गया था। हालांकि यह दावा अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुआ है, लेकिन भारत और रूस की खुफिया एजेंसियों ने कथित तौर पर इस योजना को समय रहते नाकाम किया। Modi security alert

ALSO READ- Fire In Kuwait: 41 की मौत…रसोई की आग बनी काल…PM मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत रवाना, 30 घायल

जैक्सन की तैनाती और असली मकसद Modi security alert

रिपोर्ट के अनुसार जैक्सन को सेंट मार्टिन आइलैंड पर ट्रेनिंग मिशन के बहाने बांग्लादेश भेजा गया था। लेकिन एक्सपर्ट्स का कहना है कि उसका असल मकसद भारत की आंतरिक सुरक्षा पर हमला करना था। 31 अगस्त को ढाका के एक होटल में मृत पाए जाने के दिन प्रधानमंत्री मोदी चीन के तियानजिन में SCO शिखर सम्मेलन में मौजूद थे।

मोदी–पुतिन की गुप्त बैठक

शिखर सम्मेलन के बाद मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कार में करीब 45 मिनट की बंद बैठक की।
विश्लेषकों का कहना है कि यह कोई आम राजनयिक मुलाकात नहीं थी, बल्कि दक्षिण एशिया में अमेरिकी खुफिया हलचल और बढ़ते खतरे पर रणनीतिक बैठक थी।

ALSO READ- PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक का VIDEO: काफिले के आगे कूदा युवक, STF-POLICE में मचा हड़कंप

मोदी का इशारा

रिपोर्ट में मोदी के 2 सितंबर के सेमीकॉन शिखर सम्मेलन में दिए गए बयान का ज़िक्र है, जहां उन्होंने मुस्कराते हुए कहा था:
“क्या आप इसलिए ताली बजा रहे हैं क्योंकि मैं चीन गया था या इसलिए कि मैं वापस आया हूं?”

विश्लेषकों के अनुसार यह बयान अपने खिलाफ चल रही साज़िश का संकेत था।

CIA की बढ़ती गतिविधियाँ

पिछले कुछ वर्षों में दक्षिण एशिया में CIA की गतिविधियाँ तेज हुई हैं। नेपाल, पाकिस्तान और बांग्लादेश में सियासी उठापटक और हुकूमतों के बदलने में अमेरिका की भूमिका पर सवाल उठ चुके हैं। अब भारत को लेकर मिले संकेतों से सुरक्षा दबाव बढ़ गया है। दक्षिण एशिया अब दुनिया की खुफिया ताक़तों का नया मैदान बन चुका है। अगर रिपोर्ट सही साबित होती है, तो यह केवल साज़िश नहीं बल्कि भारत की संप्रभुता पर सीधा हमला माना जाएगा।

विश्लेषकों का कहना है कि भारत को सिक्योरिटी स्ट्रेटेजी को नए सिरे से मजबूत करना होगा क्योंकि पर्दे के पीछे चल रही जासूसी अब खुले मैदान में आ चुकी है।

Modi security alert: PM मोदी को मारने की CIA की साजिश नाकाम? ढाका में CIA अधिकारी की मौत पर सनसनीखेज दावा

Related Articles