mohit sahu controversy: Chhollywood actor Mohit Sahu ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, उज्जैन में शादी, रायपुर आने के बाद मुकरने का आरोप….Video Viral…
रायपुर | छालीवुड कलाकार मोहित साहू पर हिंसा का आरोप, मामला दर्ज

mohit sahu controversy रायपुर। छत्तीसगढ़ी फिल्म कलाकार मोहित साहू के खिलाफ मारपीट और हिंसा का गंभीर मामला सामने आया है। पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र अंतर्गत भाटागांव स्थित सिल्वर ओक ब्लॉक-410 में पीड़िता ने कलाकार पर जबरन शादी करने और बाद में बेरहमी से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। mohit sahu controversy
पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ केस
पुरानी बस्ती थाना प्रभारी शील आदित्य सिंह ने बताया कि पीड़िता गंभीर चोट की हालत में थाने पहुंची थी। उसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे, जिसके बाद उसे तत्काल डॉक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। मेडिकल रिपोर्ट और पीड़िता के बयान के आधार पर कलाकार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
View this post on Instagram
उज्जैन में शादी, रायपुर आने के बाद मुकरने का आरोप
पीड़िता के अनुसार मोहित साहू उसे उज्जैन ले गया, जहां जबरन शादी कराई गई। इसके बाद जब दोनों रायपुर लौटे तो आरोपी शादी से मुकर गया। विरोध करने पर युवती के साथ मारपीट की गई, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा।
पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप
जानकारी के मुताबिक मोहित साहू पहले से शादीशुदा है और उसने पत्नी व पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर रखा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच विवाद के बाद आरोपी ने युवती के घर में घुसकर किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर हमला किया।

mohit sahu controversy: Chhollywood actor Mohit Sahu ने गर्लफ्रेंड को बेरहमी से पीटा, उज्जैन में शादी, रायपुर आने के बाद मुकरने का आरोप….Video Viral…



















