मध्य प्रदेशछत्तीसगढदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Monsoon ALART: समय से पहले भारत में मानसून की दस्तक, कई राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, छत्तीसगढ़,मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र समेत इन

Monsoon ALART नई दिल्ली : वर्तमान में देशवासी भयंकर गर्मी का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने भयंकर गर्मी से पीड़ित लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी दी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मानसून पर एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। IMD के अनुसार, इस बार मानसून 19 मई तक निकोबार द्वीप समूह, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण अंडमान सागर में प्रवेश कर सकता है। मानसून आम तौर पर 20 मई को पोर्ट ब्लेयर में आता है, 22 मई को दक्षिण पश्चिम भारत में आता है और 1 जून को केरल में आता है, लेकिन इस साल यह 2 से 3 दिन पहले आ सकता है। Monsoon ALART

>>> CBSE 12 वीं बोर्ड में मात्र 3 अंकों से आई सप्लीमेंट्री, चुनरी का फंदा बनाकर छात्रा ने लगाई फांसी, बेटी को देख मां के उड़े होश

इस दिन मानसून भारत आएगा IMD ALART

IMD ने बताया कि अगले सात दिनों में अंडमान निकोबार द्वीप पर मानसून आ जाएगा। इसके बाद वह एक जून को केरल में पहुंच जाएगा और 15 जुलाई को उत्तर भारत में पहुंच जाएगा। इसके साथ 15 सितंबर तक मानसून वापस आ जाएगा। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की उम्मीद है।

इन राज्यों के लिए IMD ने अलर्ट जारी किया IMD ALART

साथ ही, मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी करते हुए कहा कि इस साल देश के करीब 20 से अधिक राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दक्षिण कर्नाटक साइक्लोनिक सर्कुलेशन में है। इसके परिणामस्वरूप अगले पांच दिनों में मौसम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में खराब रहेगा। यहां गरज, चमक के साथ 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश हो सकती है।

>> Aaj Ka Rashifal 15 May 2024: इन राशिवालों का दिन रहेगा खूबसूरत, जानिए राशिफल-उपाय 

 

Related Articles