LIVE UPDATE
छत्तीसगढअपराधब्रेकिंग न्यूज़राज्य

RAIPUR NIGAM: रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई: गंदगी की शिकायत सही पाई गई, महामाया डेयरी पर 5000 रुपये का जुर्माना

रायपुर: गंदगी की शिकायत सही पाई गई, महामाया डेयरी पर 5000 रुपये का जुर्माना

RAIPUR NIGAM रायपुर। रमण मंदिर वार्ड क्रमांक 12 के फाफाडीह इलाके में संचालित महामाया डेयरी के खिलाफ नगर निगम जोन-2 ने सख्त कार्रवाई की है। डेयरी में गंदगी और प्रदूषण की लगातार मिल रही जनशिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने डेयरी संचालक पर 5000 रुपये का ई-जुर्माना लगाया है, साथ ही नोटिस और चेतावनी भी जारी की गई है। Mahamaya Dairy

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन-2 कमिश्नर डॉ. आर.के. डोंगरे के निर्देशानुसार, जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनिया के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फाफाडीह स्थित महामाया डेयरी का औचक निरीक्षण किया। RAIPUR NIGAM

ALSO READCG NEWS: डेंटल कॉलेज मेस में मरा मेंढक मिलने से हड़कंप, फूड सेफ्टी जांच में खुली बड़ी लापरवाही

निरीक्षण में मिली गंभीर गड़बड़ियां

निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि डेयरी में भारी गंदगी फैली हुई है और भैंसों को सड़कों पर खुलेआम छोड़ा जा रहा है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतें जांच में सही पाई गईं।

ALSO READ – Brijmohan Agrawal का बयान

डेयरी संचालक ने दिया लिखित आश्वासन

कार्रवाई के बाद डेयरी संचालक धर्मराज साहू ने नगर निगम को लिखित आश्वासन दिया है कि वह अगले एक महीने के भीतर डेयरी को आवासीय क्षेत्र से हटाकर नगर निगम सीमा के बाहर शिफ्ट कर देगा।

ALSO READ- Rape News: बॉयफ्रेंड ने दोस्तों संग गर्लफ्रेंड से किया गैंगरेप : प्रेमिका को मिलने बुलाकर शराब पी, 4 Friends से भी कराया रेप, बोले-किसी को बताएगी तो मार डालेंगे

नियम न मानने पर होगी सख्त कार्रवाई

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि यदि तय समयसीमा के भीतर डेयरी आवासीय क्षेत्र से नहीं हटाई गई तो जोन-2 स्वास्थ्य विभाग अभियान चलाकर डेयरी को सील करेगा और वहां मौजूद मवेशियों को जब्त किया जाएगा।

नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को राहत मिली है और उम्मीद जताई जा रही है कि इससे इलाके में साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था बेहतर होगी।

ALSO READ- Raipur News: कक्षा 4 के प्रश्नपत्र विवाद पर बड़ी कार्रवाई, हेडमास्टर निलंबित, मॉडरेटर सेवा से हटाई गई

Mahamaya Dairy
Mahamaya Dairy

RAIPUR NIGAM: रायपुर निगम की बड़ी कार्रवाई: गंदगी की शिकायत सही पाई गई, महामाया डेयरी पर 5000 रुपये का जुर्माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *