LIVE UPDATE
मध्य प्रदेशछत्तीसगढब्रेकिंग न्यूज़राज्य

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, इस बार ज्यादा बारिश की चेतावनी

Monsoon Update रायपुर। बस्तर समेत पूरे प्रदेश का मौसम इन दिनों बदला हुआ है। पिछले दो दिनों से लगातार बस्तर क्षेत्र में बारिश और धूप-छांव की स्थिति के बीच गर्मी का प्रभाव कम हुआ है। Monsoon Update इस बीच मौसम वैज्ञानिक ने बताया की देश के मानसून की 31 मई से हो सकती है. Monsoon in CG केरल में मानसून के दस्तक देते ही अन्य राज्यों में भी इसकी शुरुआत हो जाएगी।

Monsoon Update वहीं छत्तीसगढ़ में मानसून को लेकर भी बड़ा अपडेट आया है। इस बार छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री 13 जून को हो जाएगी। इस बार पिछले से अच्छी बारिश होने की भी उम्मीद है। यह मानसून किसानों के लिए काफी बेहतर हो सकता है। 106 फीसदी तक बारिश होने का पूर्वानुमान है।

ALSO READ- 60 हज़ार में बेच दिया नाबालिक: प्यार किया फिर 60 हजार में सौदा, फिर कराते थे देह व्यापार, दादा के घर ले जाकर 60 हज़ार रुपये में बेच 

मानसून को लेकर मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून के जगदलपुर पहुंचने की सामान्य तिथि 13 जून है। रायपुर में 16 जून है और अंबिकापुर में 21 जून है। इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि सामान्य से इस वर्ष अधिक बारिश होने की संभावना है।

इस मुख्या कारण एल नीनो है वह इफ़ेक्ट करता है। एल नीनो प्रभाव कम हो गया है यानी न्यूट्रल कंडीशन पर है। Monsoon Update जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।

ALSO READ- राजधानी कार शोरूम गोलीबारी: पुलिस ने हमलावर को मारी गोली, मौत 

बता दें कि बुधवार को भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मानसून को लेकर अपडेट दी है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिमी मानसून की शुरुआत केरल में 31 मई के आसपास होने के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून आम तौर 1 जून को केरल में प्रवेश करता है।

इसके बाद यह आमतौर पर उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई के आसपास पूरे देश को कवर कर लेता है। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया है कि यह जल्दी नहीं है। यह सामान्य तारीख के करीब है क्योंकि केरल में मानसून की शुरुआत की सामान्य तारीख एक जून है।

ALSO READ- CG अधिकारी रिश्वत लेते पकड़ाया: तहसील में ACB का छापा, तहसील कार्यालय में RI को 1 लाख कैश लेते पकड़ा…. 

इस बार सामान्य से अधिक होगी बारिश : IMD UPDATE

IMD ने 2024 में औसत से अधिक मानसूनी बारिश का अनुमान लगाया है। पिछले साल अनियमित मौसम से कृषि क्षेत्र प्रभावित हुआ था। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने कहा कि मानसून आम तौर पर 1 जून के आसपास केरल में आता है और सितंबर के मध्य में वापस चला जाता है। इस साल औसत बारिश 106 फीसदी होने की उम्मीद है।

monsoon update
monsoon update

Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, इस बार ज्यादा बारिश की चेतावनी

TheBharatExpress Desk

The Bharat Express एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो छत्तीसगढ़ सहित पूरे भारत की क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज़, सरकारी अपडेट और जनहित से जुड़ी खबरें प्रकाशित करता है । TheBharatExpress.com अपने पाठकों तक तेज़, सटीक और विश्वसनीय खबरें पहुंचा रहा है। यहां प्रकाशित हर खबर विश्वसनीय स्रोतों से पुष्टि के बाद ही प्रकाशित की जाती है, जिससे पाठकों का भरोसा बना रहता है।Email: contact@thebharatexpress.com

Related Articles